शामगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंदसौर के तत्वावधान में कुशाभाऊ ठाकरे शासकीय महाविद्यालय, शामगढ़ में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य वक्ता अंकित यादव एवं युवा नेता प्रतीक गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। देश और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने युवाओं से जागरूक होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे आने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।