पिपलिया मंडी। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलिया नगर स्थित पिपलिया मीडिया क्लब कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया क्लब कार्यालय का अवलोकन किया और उपस्थित पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बूढ़ा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार गौड़, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, जिला सोशल मीडिया संयोजक इंद्रजीत भट्ट, पार्षद प्रतिनिधि गोर्धन नाथ योगी, संजय धनोतिया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया क्लब कार्यालय पहुंचने पर क्लब के पत्रकारों ने भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी चर्चा हुई और दीपावली पर्व की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों एवं भाजपा पदाधिकारियों के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला।