BREAKING NEWS
KHABAR : मध्य प्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान.. <<     KHABAR : देवास में मजदूरी करने जा रही महिलाओं से.. <<     KHABAR : ऊर्जाधानी में जीरो विजिबिलिटी जैसे.. <<     VIDEO: 18 बनाम 5... फिर भी #प्रधान की #कुर्सी पर.. <<     NEWS : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे दशोरा नागर समाज के वरिष्ठ.. <<     BIG BREAKING : नीमच के सर्राफा बाजार में अचानक बदला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष,.. <<     #मंदसौर में दिल दहला देने वाला हादसा#एक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के मिनी गोवा कंवला में.. <<     KHABAR : प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने सपत्नीक.. <<     KHABAR : श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर.. <<     VIDEO: सुरों के सरताज शंकर महादेवन भी हुए बाबा.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी आखिर.. <<     KHABAR : महाकाल के दर पर केंद्रीय राज्य मंत्री.. <<     VIDEO: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे दक्षिण.. <<     BIG UPDATE: देवास बायपास पर मौत बनकर दौड़ा डंपर, युवक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2026, 6:00 pm
KHABAR : भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे आयोजन, जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जनजातीय समाज के महान नायकों के शौर्य, संघर्ष, बलिदान, संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

इस संबंध में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि, नीमच पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन मालावत, जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, सह प्रभारी शुभम शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रारंभ में सभी ने पत्रकारों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

पत्रकार वार्ता में स्वाति गौरव चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की पहल की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में देश, समाज और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अंग्रेजी शासन के शोषण और अत्याचार के विरुद्ध उनका संघर्ष जनजातीय समाज के स्वाभिमान और अधिकारों की प्रेरणा बना। उनका उद्घोष श्अबुआ दिशुम, अबुआ राजश् जनजातीय आत्मसम्मान और जल, जंगल, जमीन पर अधिकार का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, भीमा नायक, रानी कमलापति और राजा भभूत सिंह जैसे जनजातीय नायकों के शौर्य और बलिदान की साक्षी रही है। इन महापुरुषों के योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से परिचित कराना आवश्यक है।

स्वाति चोपड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनजातीय नायकों के सम्मान में कई विकास कार्य भी किए हैं। रानी दुर्गावती के सम्मान में जबलपुर और दमोह जिले के संग्रामपुर में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह के सम्मान में कैबिनेट बैठक हुई। रानी दुर्गावती के नाम पर श्री अन्न योजना, टंट्या मामा के नाम पर खरगोन में विश्वविद्यालय तथा राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के नाम पर मंडला में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। रानी कमलापति के नाम पर रेलवे स्टेशन का नामकरण भी इसी दिशा में एक पहल है।

उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश स्तरीय आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे। विभिन्न जिलों में सांस्कृतिक जुलूस और रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें जनजातीय लोककला, पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और संगीत की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार 12 और 13 नवंबर को जिलों में बैठकें होंगी। 14 नवंबर को जनजातीय प्रतिभाओं और देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। विद्यालयों और छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाकर विद्यार्थियों को जनजातीय नायकों के जीवन और योगदान की जानकारी दी जाएगी। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के विद्यालयों में नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली, चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 16 और 17 नवंबर को छात्रावासों में युवाओं के साथ संवाद एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 18 से 20 नवंबर तक प्रदेश के चयनित जनजातीय विकासखंडों के गांवों में जनजातीय गौरव चौपाल आयोजित की जाएंगी। इनमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और प्रबुद्धजन समाज की उपलब्धियों, आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक भवनों, सड़कों, चौराहों और पार्कों का नामकरण जनजातीय महापुरुषों एवं जननायकों के नाम पर करने की पहल भी की जाएगी।

स्वाति गौरव चोपड़ा ने कहा कि जनजातीय गौरव सप्ताह का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की अस्मिता, संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने नागरिकों से भगवान बिरसा मुंडा सहित सभी जनजातीय नायकों के आदर्शों और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के निर्माण में जनजातीय समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

पत्रकार वार्ता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE