नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नीमच में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ जनजाति क्रांतिकारियों भगवान बिरसा मुंडा, वीर टंट्या मामा भील और राणा पूंजा जी भील के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला महामंत्री धन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल मालावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन भील तथा जिला मंत्री एवं जनपद सदस्य लाभचंद भील उपस्थित रहे।
स्वागत उद्बोधन और बैठक की रूपरेखा जिलाध्यक्ष रतनलाल मालावत ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि वंदना खंडेलवाल और पवन भील ने जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर) के महत्व और आयोजन की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल ने किया, जबकि आभार कैलाश वडेरा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेम दीदी, प्रताप सिंह गहलोत, जगदीश भील, चैनराम भील, रामलाल, लक्ष्मण भील, घीसालाल, गोविंद खेर, भरत चौहान, दिनेश चौहान, सुरेश चौहान, राहुल भील, श्याम भील, मांगीलाल भील कुंडला, पृथ्वीराज सरपंच मोरवन, शिव मालावत सरपंच आकली, विनोद रेवली-देवली, सोनू भील, बंटीलाल राठौर, नारायण भील सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।