शाजापुर। शहर के महुपुरा स्थित दरगाह ग्राउंड पर शनिवार शाम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में AIMIM के शाजापुर जिला अध्यक्ष शहजाद कुरैशी, युवा जिला अध्यक्ष रियाज खान, शहर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में शहर में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से युवा जिला अध्यक्ष रियाज खान ने आरिफ पठान (भैय्यू) को AIMIM का युवा शहर अध्यक्ष नियुक्त करते हुए शहर की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, तौसीब बैग को युवा वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नियुक्ति की घोषणा के बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा शहर अध्यक्ष आरिफ पठान (भैय्यू) का साफा बांधकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और शहर में सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।