BREAKING NEWS
KHABAR : सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने अफसर को दी.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान.. <<     KHABAR : देवास में मजदूरी करने जा रही महिलाओं से.. <<     KHABAR : ऊर्जाधानी में जीरो विजिबिलिटी जैसे.. <<     VIDEO: 18 बनाम 5... फिर भी #प्रधान की #कुर्सी पर.. <<     NEWS : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे दशोरा नागर समाज के वरिष्ठ.. <<     BIG BREAKING : नीमच के सर्राफा बाजार में अचानक बदला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष,.. <<     #मंदसौर में दिल दहला देने वाला हादसा#एक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के मिनी गोवा कंवला में.. <<     KHABAR : प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने सपत्नीक.. <<     KHABAR : श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर.. <<     VIDEO: सुरों के सरताज शंकर महादेवन भी हुए बाबा.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी आखिर.. <<     KHABAR : महाकाल के दर पर केंद्रीय राज्य मंत्री.. <<     VIDEO: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे दक्षिण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2026, 2:20 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 2461 रुपये तक मिलेगा एमएसपी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में खरीफ खरीदी नीति घोषित होने के साथ ही 1 दिसंबर से धान की खरीद शुरू होने जा रही है। धान की यह खरीदी 1 दिसंबर से 20 जनवरी 2027 तक चलेगी और किसानों से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपज खरीदी जाएगी।

धान, ज्वार और बाजरा के लिए तय MSP दरें
जानकारी के अनुसार, नई नीति के तहत धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-A का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं, ज्वार का MSP 4023 से 4073 रुपये और बाजरा का MSP 2900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
खरीदी नीति के तहत स्पष्ट किया गया है कि मंडियों में FAQ उपज की खरीद समर्थन मूल्य से कम दर पर नहीं होगी। साथ ही ज्वार और बाजरा की खरीद 23 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 23 दिसंबर तक चलेगी। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि खरीदी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित उपार्जन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE