नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भारत रत्न, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने मौलाना आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और योगदान को याद किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि मौलाना आजाद ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। आजादी के बाद देश में शिक्षा के विस्तार के लिए उन्होंने कई प्रयास किए। उनका जन्मदिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि मौलाना आजाद ने शिक्षा को विशेष महत्व दिया। युवाओं को शिक्षित होकर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से धैर्य और शालीनता बनाए रखने की अपील की।
जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने कांग्रेस के इतिहास में मौलाना आजाद की भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने कहा कि मौलाना आजाद ने जेल में रहकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और अखबारों के माध्यम से अंग्रेजी शासन के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने शिक्षा को समाज और देश की प्रगति का आधार बताया। देश के विभाजन के दौरान भी मौलाना आजाद ने इसका विरोध किया और भारत में ही रहने का निर्णय लिया।
परिचर्चा में जिला प्रवक्ता मनोहर अंब, हाजी मोहम्मद हुसैन शाह, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा और हारून रशीद सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लॉक्स, ब्लॉक ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, रणजीत सिंह बबली तंवर, जिनेन्द्र नागोरी, धर्मेंद्र परिहार, भंवरलाल जायसवाल, इस्लाम कुरैशी, अब्दुल हमीद शाह, हाजी साबिर हुसैन, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनगरा, इकबाल कुरैशी, इकराम कुरैशी, जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी, फजले नबी, जाहिद अंसारी, मोहम्मद शफीक खान, दिलबर हुसैन, मुबारक मंसूरी, मामू पठान, सैयद हसन अली, अब्दुल कादर खान, नदीम मसूदी, फैजान राजा, शेख आसिफ नबी, सरफराज लोहार, सादिक खान, अब्दुल हफीज शाह, हाजी रफीक कुरैशी और अनवर हुसैन सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह बबली तंवर ने किया तथा एडवोकेट फरीद मंसूरी ने आभार व्यक्त किया।