BREAKING NEWS
KHABAR : मध्य प्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान.. <<     KHABAR : देवास में मजदूरी करने जा रही महिलाओं से.. <<     KHABAR : ऊर्जाधानी में जीरो विजिबिलिटी जैसे.. <<     VIDEO: 18 बनाम 5... फिर भी #प्रधान की #कुर्सी पर.. <<     NEWS : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे दशोरा नागर समाज के वरिष्ठ.. <<     BIG BREAKING : नीमच के सर्राफा बाजार में अचानक बदला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष,.. <<     #मंदसौर में दिल दहला देने वाला हादसा#एक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के मिनी गोवा कंवला में.. <<     KHABAR : प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने सपत्नीक.. <<     KHABAR : श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर.. <<     VIDEO: सुरों के सरताज शंकर महादेवन भी हुए बाबा.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी आखिर.. <<     KHABAR : महाकाल के दर पर केंद्रीय राज्य मंत्री.. <<     VIDEO: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे दक्षिण.. <<     BIG UPDATE: देवास बायपास पर मौत बनकर दौड़ा डंपर, युवक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2026, 11:33 am
KHABAR : मंदसौर की सियासत में AIMIM की दस्तक, मेलखेड़ा से संगठन विस्तार का आगाज, 11 नए लोगों ने थामा पार्टी का दामन, प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के निर्देश पर पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद रफीक ने ली पहली बैठक, एडवोकेट अरबाज खान की एंट्री के बाद जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को लेकर चर्चाएं तेज, पढ़े खबर

Share On:-

मेलखेड़ा/शामगढ़। मंदसौर जिले की राजनीति में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की संगठनात्मक सक्रियता से राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है। पार्टी ने जिले में अपना संगठन मजबूत करने और नए लोगों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शामगढ़ तहसील के मेलखेड़ा क्षेत्र में पार्टी की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कई नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मध्यप्रदेश AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के निर्देश पर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद रफीक मेलखेड़ा पहुंचे। उनके नेतृत्व में आयोजित बैठक में पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और मंदसौर जिले में आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का प्रमुख आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब क्षेत्र के एडवोकेट अरबाज खान ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने साथ 10 अन्य लोगों को भी पार्टी से जोड़ते हुए सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम के बाद जिले में पार्टी की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलेभर में संगठन विस्तार की तैयारी-
प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के निर्देश पर AIMIM ने मंदसौर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की योजना नए लोगों को संगठन से जोड़ने और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की है। इसी उद्देश्य से मेलखेड़ा में पहली बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार की शुरुआत की गई है।

सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान का भी मंदसौर जिले में दौरा संभावित है। इस दौरान संगठन की आगामी रणनीति, नई नियुक्तियों और जिलेभर में विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। हालांकि, उनके दौरे की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

एडवोकेट अरबाज खान को मिल सकती है जिला स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी-
इस पूरे घटनाक्रम में एडवोकेट अरबाज खान का नाम विशेष रूप से चर्चा में है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने और अपने साथ 10 अन्य लोगों को संगठन से जोड़ने के बाद राजनीतिक हलकों में उन्हें जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चाएं हैं कि आने वाले समय में उन्हें AIMIM का मंदसौर जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिलहाल एडवोकेट अरबाज खान जिले में नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनकी भूमिका मेलखेड़ा तक सीमित न रहकर पूरे मंदसौर जिले में संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है।

इन लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता-
मेलखेड़ा में आयोजित बैठक के दौरान एडवोकेट अरबाज खान के साथ अरशद खान, सरफराज मंसूरी, फरदीन शेख, फरहान खान, अरशद पठान, अरशद कुरैशी सहित अन्य लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की।

फिलहाल मेलखेड़ा से शुरू हुई इस राजनीतिक गतिविधि के बाद अब जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पार्टी के संगठन विस्तार पर नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश नेतृत्व की सक्रियता और नई नियुक्तियों के साथ मंदसौर जिले में AIMIM की राजनीतिक भूमिका किस रूप में सामने आती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE