BREAKING NEWS
KHABAR : मध्य प्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान.. <<     KHABAR : देवास में मजदूरी करने जा रही महिलाओं से.. <<     KHABAR : ऊर्जाधानी में जीरो विजिबिलिटी जैसे.. <<     VIDEO: 18 बनाम 5... फिर भी #प्रधान की #कुर्सी पर.. <<     NEWS : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे दशोरा नागर समाज के वरिष्ठ.. <<     BIG BREAKING : नीमच के सर्राफा बाजार में अचानक बदला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष,.. <<     #मंदसौर में दिल दहला देने वाला हादसा#एक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के मिनी गोवा कंवला में.. <<     KHABAR : प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने सपत्नीक.. <<     KHABAR : श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर.. <<     VIDEO: सुरों के सरताज शंकर महादेवन भी हुए बाबा.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी आखिर.. <<     KHABAR : महाकाल के दर पर केंद्रीय राज्य मंत्री.. <<     VIDEO: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे दक्षिण.. <<     BIG UPDATE: देवास बायपास पर मौत बनकर दौड़ा डंपर, युवक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2026, 2:12 pm
KHABAR : ऊर्जाधानी में जीरो विजिबिलिटी जैसे हालात, धूल-राखड़ के गुबार में गुम हो रही सड़कें, दोपहर में भी लाइट जलाकर चलने को मजबूर राहगीर, पढे़ खबर

Share On:-

सिंगरौली। ऊर्जाधानी सिंगरौली में कोयला और औद्योगिक प्रदूषण के बीच अब सड़कों पर उड़ती धूल और राखड़ लोगों की सांसों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। बैढ़न-मोरवा सड़क हो या रिलायंस कंपनी का राखड़ परिवहन मार्ग, हालात इतने बदतर हैं कि धूल के गुबार में सड़कें ही गायब हो रही हैं। दोपहर के उजाले में भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है। एक तरफ तेज रफ्तार भारी वाहन, दूसरी तरफ धूल से कम होती दृश्यता… आखिर राहगीरों की जान से यह खिलवाड़ कब तक?


तस्वीरें देखिए! यह कोई कोहरा नहीं, बल्कि ऊर्जाधानी सिंगरौली की सड़कों पर उड़ती धूल और राखड़ का गुबार है। बैढ़न से मोरवा मार्ग पर कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर जमा धूल हवा में उड़ रही है। वहीं रिलायंस कंपनी की ओर जाने वाले राखड़ परिवहन मार्ग पर फ्लाई ऐश लेकर दौड़ते वाहनों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि सामने से आने वाला वाहन तक दिखाई देना मुश्किल हो जाता है। दोपहर में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। दोपहिया चालकों और पैदल राहगीरों के लिए सफर किसी खतरे से कम नहीं। ऊपर से तेज रफ्तार राखड़ वाहन हादसों की आशंका को और बढ़ा रहे हैं।


स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चिंता
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इन मार्गों पर दिन-रात कोयला और राखड़ का परिवहन हो रहा है, तो धूल नियंत्रण के इंतजाम कहां हैं? सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव क्यों नहीं हो रहा? क्या संबंधित कंपनी प्रबंधन और जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? लगातार उड़ती धूल और राखड़ से आसपास के वातावरण की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। लोगों को सांस संबंधी परेशानी, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की चिंता सता रही है। हालांकि, प्रदूषण के वास्तविक स्तर और स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव की पुष्टि के लिए जांच जरूरी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE