सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का दो दिवसीय दौरे पर रहे। हिंदू साथी सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने हिंदू समाज को संगठित करने के लिए कई बड़े ऐलान किए।
शहर से लेकर गांव तक मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ कराने का संकल्प लिया गया। इतना ही नहीं, हर जिले में एक हजार हनुमान चालीसा केंद्र शुरू करने की घोषणा भी की गई। वहीं जनसंख्या नीति को लेकर तोगड़िया ने ‘तीन बच्चे, हिंदू सच्चे’ का नारा देते हुए दो बच्चों से जुड़े चुनावी कानून को हटाने की मांग उठाई।