BREAKING NEWS
KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 12:48 pm
KHABAR : जिले के किसान अब एमपी फार्मगेट एप से अपनी उपज सीधे खेत-खलिहान से कर सकेगें विक्रय, व्यापारी भी ऑनलाइन दर्ज करेंगे दरें, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। उप संचालक/प्रवर सचिव कृषि उपज मंडी समिति देवास ने बताया कि किसान अपनी कृषि उपज का विक्रय अपने घर/खलिहान/गोदाम से सीधे एमपी फार्मगेट एप मोबाईल एप के माध्यम से कर सकेगें। उन्‍होंने बताया कि किसान मोबाईल में गुगल प्ले स्टोर से एमपी फार्मगेट एप इंस्टाल कर रजिस्टर्ड करें एवं अपनी फसल की जानकारी दर्ज करें। आपकी जानकारी पंजीकृत व्यापारी द्वारा प्राप्त की जायेगी। व्यापारी बन्धु आपकी आनलाईन दरें दर्ज करेगा। उच्चतम दर पर किसान बन्धु अपनी सहमति दे सकते है। तौल उपरांत अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी आनलाईन सौदा पत्रक एवं भुगतान पत्रक जारी कर नियमानुसार नगद/आनलाइन राशि आपके खाते में भुगतान किया जायेगा। सुविधा का लाभ जिले के अधिक से अधिक किसान भाई उठाये। शासन की योजना के माध्यम से किसान अपने खेत/खलियान से ही अपनी मन माफी कीमत पर फसल व्रिक्रय कर अधिक से अधिक लाभ ले सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE