BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 11:58 am
KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर लीग, 72 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी 8 टीमें, 15 मैच होंगे, आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। समाज में खेल भावना, आपसी एकता एवं युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जांगड़ा पोरवाल समाज द्वारा जांगड़ा पोरवाल प्रीमियर लीग-सीजन 1 का आयोजन पहली बार रतलाम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन (नीलामी) के माध्यम से किया जाएगा। टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर समाजजनों की बैठक आयोजित की गई। प्रतियोगिता की रूपरेखा, नियमावली एवं आयोजन संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। टूर्नामेंट 12, 13 एवं 14 जून को स्टिच टर्फ, कनेरी रोड, रतलाम पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में पहली बार पुरुष, महिला व बच्चें तीनो एक साथ शामिल होंगे। आयोजन समिति के राकेश पोरवाल ने बताया प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें, 72 खिलाड़ी एवं 15 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन (नीलामी) के माध्यम से किया जाएगा, जिससे सभी टीमों को संतुलित एवं प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप प्रदान किया जा सके। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 8 टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक समूह में 4-4 टीमें रहेंगी। लीग चरण के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों में प्रवेश करेगी। टूर्नामेंट में विशेष बात यह रहेगी कि प्रतियोगिता में पुरुष खिलाड़ियों के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों एवं 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को भी अवसर दिया जाएगा। जिससे समाज की नई प्रतिभाओं को आगे आने का मंच प्राप्त होगा। आयोजन समिति ने समाज के सभी खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE