BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 4:11 pm
KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी महाराज का सेगांव में हुआ भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी महाराज का बुधवार रात्रि को सेगांव आगमन हुआ। उनके आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस बार का आगमन और भी विशेष रहा क्योंकि यह अधिक मास के पावन अवसर पर हुआ। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास कहा जाता है, जिसमें धर्म-कर्म और गुरु दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे पवित्र समय में गुरुदेव के दर्शन का सौभाग्य मिलने से श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न और भावविभोर नजर आए।

धाम की परंपरा के अनुसार गुरुदेव का पारंपरिक स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े और गुरुदेव के दर्शन कर नतमस्तक हुए। पूज्य गुरुदेव ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया और धर्म, भक्ति व सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

गुरुदेव के दर्शन और आशीर्वाद से पूरे माहौल में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि अधिक मास में गुरुदेव का सानिध्य पाकर उनका जीवन धन्य हो गया और यह क्षण उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भक्तों ने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर दशोरा नागर समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार जय गुप्ता, नारायणी सेना के तहसील अध्यक्ष महेंद्र सेन, दिलीप राठौड़,अजय पालीवाल,धीरज मिश्रा,रेवाराम साल्वे,दिलीप साल्वे सहित श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE