BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 1:46 pm
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती हैं राष्ट्रपति, योग दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल, प्रशासन ने शुरू की तैयारी, स्कूलों को अभ्यास सत्र आयोजित करने के निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना है। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रह सकते हैं। हालांकि राष्ट्रपति का दौरा अभी प्रस्तावित माना जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।


राष्ट्रपति के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। प्रशासन कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की तैयारी में जुटा हुआ है।


स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे
इधर शिक्षा विभाग भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। योग दिवस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए स्कूलों के शिक्षकों और क्लास टीचर्स के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुपों में विशेष संदेश भेजे जा रहे हैं। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और जानकारी तत्काल फॉरवर्ड करें।


शिक्षा विभाग की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि 21 जून को राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का जबलपुर आगमन प्रस्तावित है, इसलिए सभी स्कूलों के बच्चों की कार्यक्रम में भागीदारी अनिवार्य की गई है। इसके तहत स्कूलों में विशेष योग अभ्यास सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। छात्रों को सुबह 6रू30 बजे से 8 बजे तक विद्यालय में उपस्थित होकर योगाभ्यास करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मुख्य आयोजन के दौरान अनुशासन और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा सके।


गैरीसन-आयुर्वेदिक कॉलेज में हो सकता है कार्यक्रम
कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर भी मंथन जारी है। राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए शहर के गैरीसन ग्राउंड और ग्वारीघाट स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान को संभावित स्थल माना जा रहा है। वहीं मानसून की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ डोम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि इस भव्य आयोजन में हजारों स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक सामूहिक योग करते नजर आएंगे। कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जल्द जारी होने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE