BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 3:26 pm
BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, 5 हजार रूपये की घूस लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार, 15 हजार लेने के बाद भी नहीं रुका था लालच, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। लोकायुक्त संगठन उज्जैन की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक पाल सिंह परिहार, निवासी ग्राम झलारा, तहसील बड़ौद, जिला आगर-मालवा ने 1 जून 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव को शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में बताया गया था कि हल्का नंबर 08 के पटवारी राजकुमार चौहान द्वारा भूमि सीमांकन के कार्य के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार पटवारी पहले ही 15 हजार रुपये ले चुका था और सीमांकन कार्य भी कर दिया था, लेकिन सीमांकन रिपोर्ट प्रदान करने के एवज में अतिरिक्त 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन निरीक्षक दीपक सेजवार द्वारा कराया गया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई।

गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने तहसील कार्यालय बड़ौद स्थित पटवारी कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी राजकुमार चौहान को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल टीम-
कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी राजेश पाठक ने किया। टीम में निरीक्षक दीपक सेजवार, आरक्षक शिवकुमार शर्मा, अनिल, श्याम शर्मा, संजीव, रमेश डाबर सहित लगभग 10 सदस्य शामिल रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE