BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2022, 1:24 pm
BIG NEWS: नीमच में ठंड से परेशान स्कूल के बच्चे, युवा बीजेपी नेता रवि बैरागी ने उठाई मांग, जिला कलेक्टर से समय बदलने की मांग, पढें खबर

Share On:-

नीमच। जिले में ठंड का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते सुबह और रात में काफी ठंड पड़ रही है। ठंड को लेकर सबसे अधिक परेशानी का सामना उन स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा है जिनकी कक्षाएं सुबह की शिफ्ट में लग रही है। स्कूल बस और आटो से स्कूल जाने वाले अधिकतर छात्रों को स्कूल लगने के आधे से एक घंटे पहले घर से निकलना पड़ता है। जिले में पड़ रही ठंड के चलते छोटे बच्चे अत्यधिक परेशान हो रहे है। अधिक ठंड होने से बहुत से बच्चे स्कूल ही नहीं जा पाते।जिला मुख्यालय के कई निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है ताकि बच्चे ठंड से बच सके और परेशान नहीं हो। किन्तु कई स्कूलो द्वारा ठंड बढ़ने के बाद भी समय नहीं बदला गया है। जिससे बच्चे और अभिभावक परेशान है।

यह बात यहां जारी प्रेस नोट में बीजेपी के युवा नेता रवि बैरागी ने कही है उन्होने कहा है कि अभिभावकों की जिला कलेक्टर से मांग है कि शीघ्र विद्यालय का समय 9 बजे किया जायें व समय बदलने के निर्देश दिए जाए, ताकि बच्चों को पड़ रही तेज ठंड से कुछ राहत मिल सके। हर वर्ष ठंड में विद्यालय का समय परिवर्तित किया जाता है किन्तु कई ऐसे स्कूल है जहां कक्षाओं का समय नहीं बदला गया है जिसे लेकर अभिभाव परेशान है तो वही बच्चो को स्कूल जाने में भारी परेशान हो रही है जिला कलेक्टर अभिभावको की मांग पर सभी प्रायवेट व सकारी स्कूल के टाइम को लेकर एक आदेश जारी करे ताकि एक बड़ी राहत अभिभावको के साथ स्कूली बच्चो को मिल सकें । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE