BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 11:56 am
KHABAR : कुचड़ोद में मनाया गया संविधान एवं आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस, अतिथियों दने डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर   

Share On:-

नीमच। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी जिला नीमच द्वारा विधानसभा क्षेत्र नीमच के गांव कुचडोद तहसील जीरन में पार्टी की स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस समारोह पूर्वक मनाया। 

इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव और प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाटीदार जीरन, जिला अध्यक्ष अजा अजजा प्रकोष्ठ बालचन्द वर्मा, तुलसीराम मेघवाल विधानसभा प्रभारी मल्हारगढ़, मुख्य अतिथि की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा संविधान के रचयिता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और शहिदे आज़म भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश के लिए किए बलिदान को याद किया। 

नरेन्द्र पाटीदार, बालचन्द वर्मा ने संविधान की महत्ता और संविधान में वर्णित अनुच्छेद के विषय में विस्तृत जानकारी दी। तुलसी राम मेघवाल ने संविधान में वर्णित अनुच्छेद और मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और निति निर्देशक तत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी और सभा में उपस्थित सभी साथियों को संविधान की उदैशिका प्रस्तावना पढ़कर संविधान के प्रति और देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। 

मुख्य अतिथि नवीन कुमार अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते कहा कि आज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार आम आदमी को 200 युनिट बिजली फ्री दे रही है, स्वास्थ्य सुविधा हेतु मोहल्ला क्लिनिक के माध्यम से 10 लाख रुपए तक का ईलाज फ्री कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सभी सरकारी विद्यालयों को शानदार भवन निर्माण कराकर सरकारी शिक्षकों को विदेशों में प्रक्षिशित कर विश्व स्तरीय शिक्षा दी जा रही है। जिसे देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी और संयुक्त राष्ट्र संघ के पदाधिकारी सरकारी विद्यालयों को देखने दिल्ली आए। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, दलाली पर शिकंजा कस दिया। इसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों को 100 करोड़ का मुआवजा दिया और 300 युनिट बिजली फ्री कर दी। 25000 हजार सरकारी नौकरियां दे दी। पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी। आज दिल्ली और पंजाब में सरकार संविधान को पढ़ा रही है। अरविंद केजरीवाल के विकास के दिल्ली माडल पर विस्तृत चर्चा कर अब हमें भी दिल्ली माडल को मध्य प्रदेश में भी लागू करना है। इस हेतु आम जनता से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान बन्धु, व्यापारी, मजदूर, छात्र, युवा वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता, आम आदमी पार्टी से जुड़े और मध्य प्रदेश को भी विकास की और ले जाना है। 

इस अवसर पर कंवरलाल गायरी जीरन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, दलाली में डुबी हुई है। आज किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है। सभा को जिला युवा संगठन अध्यक्ष अभिषेक सोलंकी, शान्ति लाल सोलंकी, राधेश्याम नागदा डाक्टर, देवीलाल सुनिया, केशुराम सुनिया ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर पार्टी के मोहम्मद हनीफ भाई मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, सत्यनारायण नायक पंच पंचायत कुचडोद, जगदीश नायक, चंद्रपाल सौलकी और जीरन और ग्राम कुचडोद के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE