BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 12:23 pm
BIG NEWS : आज इंदौर में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, 29 को उज्जैन में राहुल गाँधी की विशाल आमसभा, सैकड़ों कांग्रेसजन होंगे शामिल, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा का आज इंदौर में प्रवेश होगा। यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भारी भीड़ उमड़ रही है। मध्यप्रदेश की जनता अपार स्नेह लुटा रही है। कांग्रेस इसे उत्सव के रूप में मना रही थी लेकिन देश की जनता ने इसे महोत्सव बना दिया है। 

उक्त बात कहते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने कहा कि राहुल गाँधी जनहित में लम्बी पैदल यात्रा कर रहे है। देश में महंगाई, बेरोजगारी निरंतर बड़ रही है। किसान परेशान है हताश है, खाद के लिये दर-दर की ठोकरे खाने के बाद भी किसानों के लिये खाद की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। देश में लोकतंत्र को खतरा बना हुआ है। नफरत को मिटाने एवं देशवासियों को जनविरोधी नीतियों से निजात दिलाने हेतु राहुल गांधी पैदल यात्रा कर रहे है। राहुल गांधी इंदौर शहर से होकर 29 नवंबर उज्जैन पहुंचेंगे, जहां दोपहर बाद विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। मप्र में भारत जोड़ो यात्रा में जिले के कांग्रेस भी साथ चल रहे है। उज्जैन में होने वाली सभा को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने जिले के समस्त कांग्रेसजनों से कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उज्जैन पहुुंचकर अपने नेता का स्वागत करे और भारत जोड़ो यात्रा के सहभागी बनें।

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज रविवार यानी 27 नवंबर को पांचवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे महू से रवाना हुई। दो घंटे बाद राहुल ने राऊ में मामाजी के ढाबे पर रुककर टी ब्रेक लिया। यात्रा यहां करीब आधे घंटे रुकी रही। सुबह करीब 9.45 बजे यात्रा राऊ-इंदौर के बीच अपने पहले पड़ाव पर पहुंची। अब यहां कुछ घंटे आराम के बाद यात्रा दोपहर 3.30 बजे फिर शुरू होगी और राजबाड़ा तक जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE