BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2022, 5:01 pm
NEWS : पांच रथों के माध्यम से पूरे चित्तौड़गढ़ जिले मे जन आक्रोश यात्रा निकलेगी- कुमावत, यात्रा के दौरान चौपाल, नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा- गौतम दक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा चित्तौड़गढ़ द्वारा जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के जंगलराज के खिलाफ होने वाली जन आक्रोश रथयात्रा को लेकर ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। 
प्रेस वार्ता से पूर्व आमजन के लिए मिस्ड कॉल नम्बर (8140200200) की जानकारी दी गई जिसपर लोग मिस्ड कॉल करके कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश दर्ज कर सकेंगे। साथ ही कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष के कुशासन की वेबसाइट की जानकारी भी दी गई जिसपर जन आक्रोश यात्रा से संबंधित सारे कार्यक्रम अपडेट रहेंगे।  

प्रेस वार्ता को जन आक्रोश यात्रा के जिला प्रभारी एवं पूर्व सभापति उदयपुर युधिष्ठिर कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, पूर्व विधायक अशोक नवलखा की उपस्थिति में संबोधित किया। यात्रा के जिला संयोजक सीपी नामधराणी ने यात्रा की विस्तृत जानकारी दी।

युधिष्ठिर कुमावत ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, राजस्थान की जनता की मांग है, राजस्थान की जनता बदलाव चाहती है, राजस्थान की जनता कांग्रेस पार्टी के कुशासन से, जंगलराज से, भ्रष्टाचार से पीड़ित और परेशान है और यही एक ऐसा अवसर है जब भारतीय जनता पार्टी ने इस जन आक्रोश को मुखरता देने के लिए जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया है। 
राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन में जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचार के विरूद्ध जिले के विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के रथों को भाजपा जिला कार्यालय से रवाना कर जन आक्रोश यात्रा का आगाज किया जायेगा।
कांग्रेस सरकार के शासन के 4 वर्ष 17 दिसंबर को पूरे होंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनघोषणा पत्र 2018 में जारी होता है, उस जन घोषणापत्र में और जनसभाओं में कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कहते हैं कि 10 तक गिनती गिनूंगा और किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दूंगा, विडंबना यह है कि 10 तो छोड़िए 4 वर्ष होने आऐ लेकिन राजस्थान का किसान इंतजार में है, लेकिन 9 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन की कुर्की के रूप में और ऐसे दर्जनों किसानों की आत्महत्या के अवसाद के रूप में है। 

उसी जन घोषणा पत्र में यह उल्लेख होता है कि हम बेरोजगारी को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, आप सब लोग वाकिफ हैं कि हिंदुस्तान की सर्वाधिक बेरोजगारी 30 प्रतिशत से भी ज्यादा राजस्थान में है, 70 लाख बच्चों ने अलग-अलग परीक्षाएं दी, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदन में नौकरी का आंकड़ा 1 लाख बताते हैं जो कोढ में खाज का काम है, जब रीट की चीट से लेकर जेईएन, फार्मासिस्ट, लाईब्रेरियन तमाम किस्म की नौकरियों के पेपर लीक होते हैं और आप सब जानते हैं पेपर तभी लीक होता है, जब सरकार वीक होती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि 2 दिसंबर को इस जन आक्रोश अभियान  जन आक्रोश यात्रा का आरंभ भाजपा जिला कार्यालय से 5 रथों की रवानगी से करेंगे और 4 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्रों में इन रथों के साथ आक्रोश यात्रा की शुरूआत होगी। 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ गांव-गांव, गली-गली और ढाणी-ढाणी जाएगी । इस दौरान चौपाले एवं नुक्कड़ सभाएं होंगी‌ 300 पंचायतों के साढ़े चार सो गांव,  200 वार्ड तक पहुंचने का लक्ष्य है और पांच लाख लोगों तक इस यात्रा का संदेश पंहुचेगा।

जन आक्रोश यात्रा में प्रत्येक रथ पर एक शिकायत पेटिका होगी, जिसमें उस विधानसभा के लोग अपनी शिकायतों को उस पर रख सकेंगे, उन शिकायतों का हम संकलन करेंगे, हमारे घोषणापत्र से लेकर हमारे चार्जशीट में उनका उल्लेख होगा, उनको समाहित करेंगे। 14 से लेकर 20 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश सभाएं होंगी, एक बड़ी संख्या उसमें जुटेगी ।
सभी विधानसभाओं में प्रभारी एवं सह-प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं, जो मंडल और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचा तय करेंगे। कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण सक्रिय सहभागिता होने वाली है। 

विधानसभाओं पर नवमतदाता जो अगले वर्ष अपने मत का इस्तेमाल करेंगे, उन तक भाजपा जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ संदेश पहुंचाएगी। जिले के जनप्रतिनिधि सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता सभाओं में शिरकत करेंगे‌। अनेकों ऐसी योजनाएं उज्जवला से लेकर, पीएम आवास से लेकर, भारतमाला से लेकर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर, जल जीवन मिशन से लेकर तमाम काम राजस्थान से लेकर पूरे देशभर में मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। 

इस दौरान जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक सीपी नामधराणी, चित्तौड़गढ़ विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया, जिला आईटी संयोजक राजन माली, जिला सह मीडिया प्रमुख मनोज पारीक, बालूलाल कुमावत, महामंत्री दिनेश पाराशर, देवकरण समदानी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE