BREAKING NEWS
यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     NEWS : ₹10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<     KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<     KHABAR : श्रावण में भारतीय डाक की सौगात, अब.. <<     मल्हारगढ़ के किसानों पर चौतरफा मार, घोड़ारोज,.. <<     KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 10:59 am
KHABAR : विश्व देव शर्मा बने पीजी कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष, सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक दिलीप सिंह परिहान ने दी शुभकामनाएं, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के जनभागीदारी अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर चल रहे संशय पर सोमवार की शाम विराम लग गया। दरअसल स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व देव शर्मा को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आपकों बता दें कि विश्व देव शर्मा ने पीजी कॉलेज से ही अपनी उच्च शिक्षा के साथ राजनीति भी शुरू की थी। शर्मा पूर्व में युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी में अनेक पदों पर रह अपनी निष्ठावान सेवाएं दे चुके हैं। लेकिन पिछले लम्बे समय से शर्मा नीमच की राजनीति से गायब दिख रहे थे। ऐसे में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने उनके नाम की अनुशंसा की और एक बार फिर विधानसभा चुनाव से पहले उनकी राजनीति में एंट्री होती दिख रही है। वहीं देखा जाए तो जिस महाविद्यालय से शर्मा ने शिक्षा ग्रहण की है अब उसी महाविद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधारने का एक अवसर उन्हें मिला है। इधर विश्व देव शर्मा का नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के निवास पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संतोष चौपड़ा, सत्यनारायण गोयल, आदित्य मालू, संतोष पंजाबी, सुनील पटेल मौजूद रहे। 
वहीं युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और युवा बीजेपी नेता विश्व देव शर्मा के स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त होने पर समर्थको में हर्ष की लहर छा गई व उनके समर्थकों सोशल मीडिया एवं फोन के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला सतत् जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE