BREAKING NEWS
VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 8:32 pm
BIG NEWS : फार्मट्रेक ट्रेक्टर और बख्तुनी घाट, जैसे मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, जब की घेराबंदी तो सामने दिखा ट्रेक्टर, पुलिस को देख ट्राली से कूदा युवक, जब ट्रेक्टर चालक को रोककर ली तलाशी तो उड़ गए खाकी के होश, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। मप्र शासन व पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देषानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व नशे की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष  अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा अवैद्य मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। 

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुंदरसिंह कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में पुलिस चोकी कंजार्डा टीम द्वारा 30 कटटो में भरा 585.800 किलोग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05-06 दिसम्बर 22 की रात्री में थाना मनासा चोकी कंजार्डा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए बख्तुनी घाट पर बिना नम्बर के फार्मट्रेक टेक्टर को रोका तो एक व्यक्ति ट्राली में भरे कटटो के उपर बेठा था जो पुलिस को देखकर कुदकर भाग गया तथा ट्रेक्टर चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा तथा नाम पता पुछा तो ट्रेक्टर  चालक ने अपना नाम लवकुश पिता ओमप्रकाश मेघवाल उम्र 26 साल नि चोकडी का होना बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम लवकुश पिता अमृतलाल मेघवाल नि चोकडी का होना बताया। 

इसके बाद आरोपी के कब्जे वाले टेक्टर ट्राली की तलाशी ली तो ट्राली मे भरे 30 कटटो में 585 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा होना पाया जिसे एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए जप्त किया जाकर आरोपी लवकुश पिता ओमप्रकाष मेघवाल उम्र 26 साल नि चोकडी को गिरफ्तार किया गया। थाना मनासा में अपराध धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया तथा गिरफ्तार आरोपी लवकुश से वाहन स्वामी के बारे में पुछताछ करते वाहन शांतीलाल पिता अमरचंद धाकड नि चोकडी के नाम से रजिस्टर्ड होना बताया तथा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा देने वाले आरोपीयों व स्त्रौतो व डोडाचुरा रिसीव करने वाले आरोपीयों के संबंध में पुछताछ कर तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया जावेगा।

जप्त सम्पत्ती- 585 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, दो मोबाईल फोन व एक बिना नम्बर का फार्मट्रेक ट्रेक्टर मय ट्राली कुल कीमती 12 लाख रूपये। 

इस सराहनीय कार्य में चोकी प्रभारी कंजार्डा भंवरसिंह भुरीया, प्रआर कैलाश भाटी, आरक्षक नवीन हाडा, आरक्षक मुकेश मछार का महत्वपुर्ण योगदान रहा है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE