BREAKING NEWS
VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 5:05 pm
BIG NEWS : शहर का छावनी इलाका और 14 वर्षीय छात्रा, मौका पाकर अंकल का बेटा डरा-धमकाकर ले गया फार्म हॉउस, फिर दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम, जब पीड़िता ने सुनाई माँ को दर्द की वो दास्तान तो उड़ गए सबके होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक 14 साल की छात्रा के साथ उसके ही अंकल के बेटे ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक बार घटना को अंजाम दिया, फिर बदनाम करने की धमकी देकर पांच महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। दो महीने पहले छात्रा गर्भवती हो गई, तो मामले का खुलासा हुआ। घटना रायरू फार्म पुरानी छावनी की है। घटना का पता चलते ही छात्रा के परिजन उसे लेकर पुरानी छावनी थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के पुरानी छावनी स्थित निरावली पर रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता 9 वीं की छात्रा है। वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत कर बताया कि 10 जुलाई 2022 को पड़ोस के फार्म हाउस पर रहने वाले 19 वर्षीय सत्येंद्र गुर्जर ने उसे डराया धमकाया और अपने साथ फार्म हाउस पर ले गया। यहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ 5 महीने तक दुष्कर्म किया। हाल ही में वह दो महीने से पीरियड से नहीं हुई तो उसकी मां ने इसके बारे में पूछा तो नाबालिग ने सारी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद मामले का पता चलते ही नाबालिग की मां उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं जब नाबालिग का मेडिकल चेकअप करवाया गया तो पता चला कि नाबालिग 2 महीने से प्रेग्नेंट है।

नाबालिग छात्रा के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। छात्रा के माता-पिता आरोपी युवक के माता-पिता से जान पहचान है। इसलिए वह काम पर जाने से पहले अपनी बेटी को उनके फार्म हाउस पर भरोसा करके छोड़ कर चले जाते थे। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डला।

पुरानी छावनी थाने की एसआई त्रिवेणी राजावत ने बताया कि अपने माता-पिता के साथ एक नाबालिग छात्रा थाने आई थी और उसने शिकायत कर बताया था कि जुलाई के महीने में फार्म हाउस पर रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार उसका शारिरिक शोषण करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE