BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 2:46 pm
BIG NEWS : महिला क्रिकेट मेच और राजकुमार होटल के पीछे का मैदान, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब मौके पर जाकर दी दबिश तो हत्थे चढ़े युवक, जानिए ऐसा क्या कर रहे थे आरोपी, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध सट्टे की धरपकड़ अभियान में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन में अवैध सट्टे की धरपकड हेतु टीम गठित की गयी तथा थाना प्रभारी नीमच केंट योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में क्रिकेट सट्टा चलाते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 दिसम्बर 22 को सूचना प्राप्त हुई की महिला क्रिकेट मेच इंडिया विरूद्ध आस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है जो दो व्यक्ति कपिल यादव एवं प्रभात मीणा एंड्रायड मोबाईल पर आईडी लेकर आनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। 

सूचना पर दबिश दी गयी तो उक्त दोनो व्यक्ति राजकुमार होटल के पीछे बने ग्राउंड मे दो व्यक्ति लोटस आईडी के माध्यम से आन लाईन क्रिकेट का सट्टा कर रहे थे। जिन्हे पकडते पुछताछ की गयी एवं एंड्रायड मोबाईल चेक करते कपिल ने मास्टर आईडी बनाकर नीमच के कई व्यक्तियो को आईडी देकर क्रिकेट का सट्टा खेल रहा है। जिसके संबंध मे एंड्रायड मोबाईलो सायबर सेल के माध्यम से विश्लेषण कर किन किन लोगो को आईडी वितरण कर रखी थी के संबंध मे जानकारी एकत्रित कि जावेगी। प्राथमिक जांच में मोबाईलो को देखने पर करीबन दो लाख रूपये का हिसाब किताब पाया गया नगदी 2380 रूपये एवं तीन एंड्रायड जप्त किये जाकर अप क्र 695/22 धारा 4 क सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- कपिल पिता भारतसिंह यादव निवासी यादव मंडी नीमच सिटी,
प्रभात पिता रतीराम मीणा निवासी इंदिरा नगर नीमच। 

जप्त मश्रुका- तीन एंड्रायड मोबाईल, नगदी 2830 रू एवं मोबाईल में क्रिकेट सट्टे का दो लाख रूपये का हिसाब। 

उक्त कार्यवाई में इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह सिसोदिया, एसएसपी शिशुपाल सिंह गौर, एसएसपी मनोज यादव, पीआरओ 241 राजेश शर्मा, आर एस लकी शुक्ला, आरके राजेश चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE