BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2022, 3:33 pm
BIG NEWS : पेरोल पर आया हत्या का आरोपी चल रहा था फरार, जब बजी थाने के फ़ोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर दी मौके पर जाकर दी दबिश तो हत्थे चढ़ा बदमाश, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर    

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पेरोल से फरार व अपराधों में फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु अभीयान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को अधिक से अधिक कार्यवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। 

जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में केन्द्रीय जेल उज्जैन से पेरोल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा के अपराध क्रं 212/1998 धारा 302, 34 भादवि में सजायाप्ता आरोपी गोकुल पिता देवीलाल गुर्जर नि खेडा कुशालपुरा को आजीवन कारावास से दण्डीत किया गया था, जो केन्द्रीय जेल उज्जैन में सजा भुगत रहा था। जिसे महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाऐं मप्र भोपाल द्वारा प्रसारित अस्थाई मुक्ति पत्र क्रं 6060/ 02 मार्च 2022 के पालन में दिनांक 07 अप्रैल 2022 से दिनांक 22 अप्रैल 2022 तक के लिये 15 दिवस अस्थाई पेरोल पर छोडा गया था। जिसे दिनांक 22 अप्रैल 2022 को पुनः केन्द्रीय जेल उज्जैन में प्रवेश होना था जो नीयत दिनांक को जेल में प्रवेश न कर फरार हो गया था। जिस पर थाना भेरूगढ जिला उज्जैन में अपराध क्रं 178/2022 धारा 31 डी बंदी अधिनीयम व धारा 109 भादवि के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया था तथा आरोपी की तलाश की जा रही थी।

दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को थाना मनासा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए आरोपी गोकुल पिता देवीलाल गुर्जर को पकडा गया है। जिसे पुनः केन्द्रीय जेल भेरूगढ उज्जैन दाखील किया जायेगा।  

इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक आरसी दांगी, प्रआर विजय गुनेरा, आरक्षक अनिल धाकड, सैनिक मोहनसिंह सिसोदिया का सराहनीय योगदान रहा।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE