BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2022, 5:07 pm
BIG NEWS : शहर का लूटपुरा नाका और 33 साल की महिला, जब हुई गांव के सरपंच से मुलाकात तो जगी पीएम आवास की आस, फिर जैसे ही आरोपी ने किया ये घिनौना काम तो सहम उठा परिवार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने का झांसा देकर एक सरपंच ने महिला को अपने साथ एकांत स्थान पर ले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पीड़िता को आरोपी जंगल में छोड़कर भाग आया। घटना की शिकार पीड़िता ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रवाना की है।

शहर के हजीरा स्थित चार शहर का नाका लूटपूरा में रहने वाली 33 वर्षीय महिला थाने ने पहुंचकर शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात शनिचरा मुरैना में रहने वाले जंडेल सिंह गुर्जर से हुई थी। जण्डेल गुर्जर ने खुद को मुरैना में सरपंच बताया था। जब महिला को पता लगा कि जंडेल सरपंच है तो उसने पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाले घर दिलाने के लिए जंडेल सिंह से बात की। इस पर उसने वादा किया कि वह जल्द ही उसे पीएम आवास योजना का लाभ दिला देगा। उसकी बातों में आकर वह भी उस पर विश्वास करने लगी।

सातऊ के जंगल में ले जाकर किया रेप
बीते रोज सरपंच जण्डेल ने महिला को कॉल किया और किसी से पीएम आवास दिलवाने के लिए बातचीत कराने के लिए उसके साथ चलने को कहा। पीएम आवास मिलने की बात पर वह उससे मिलने जा पहुंची। जहां सरपंच उसको अपने साथ सातऊ के जंगल स्थित पहाड़ी पर एकांत स्थान पर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

दुष्कर्म के बाद जंगल में छोड़कर भागा 
वारदात के बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गया। वारदात की शिकार महिला ने 100 पर कॉल करपुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर थाने आई। यहां महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं आया है।

आरोपी को पकड़ने टीम रवाना
आंतरी थाना प्रभारी दीपक सिंह भदौरिया का कहना है कि एक महिला ने फोन पर सूचना दी थी कि उसे पीएम अवासीय योजना के तहत मिलने वाले घर दिलवाने का झांसा देकर एक सरपंच अपने साथ शीतला के जंगल में ले गया था। वहां उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग आया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE