BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 1:39 pm
BIG NEWS : मंदसौर का गांव कमालपुरा और 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जब बदमाशों ने पी जमकर शराब तो दिमाग में आया शैतानी आइडिया, फिर पहुंचे महिला के घर और दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम, जैसे ही पुलिस ने की छानबीन तो खुला ये राज, पढ़े पीडी बैरागी की खबर      

Share On:-

मंदसौर। दिनांक 13 दिसम्बर 22 को डॉयल 100 पर यह सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कमालपुरा में किसी वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई हैं। उक्त सूचना पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के संज्ञान में आने पर उनके निर्देष पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण मंदसौर नरेन्द्र सोलंकी ग्राम कमालपुरा घटना स्थल पर पहुचे जहां पर तत्काल एफएसएल अधिकारी जिला रतलाम अतुल मित्तल एवं थाना प्रभारी अफजलपुर उनि समरथ सिनम, डॉग हेंडलर एवं अंगुली चिन्ह विषेष दिनेश जमरा भी घटनास्थल पर पहुचे। 

घटना स्थल ग्राम कमालपुरा में स्थित कच्चे घर में मृतिका रामीबाई पति स्व अमरा भील उम्र 75 साल की लाश घर में पडी हुई मिली जिसकी गर्दन पर रस्सी से फंदा बनाकर गला घोटने के निशान, नाक एवं कान में से खून निकला हुआ था एवं दाहिने हाथ की कलाई पर रगड एवं चोट के निशान भी थे। 

मृतिका के पोते पप्पुलाल पिता मांगीलाल भील निवासी मंदसौर ने बताया कि उसकी दादी ग्राम कमालपुरा में रहकर अकेले जीवन यापन करती थी तथा उनके पैरो में 500 ग्राम चांदी की कडियां व गले में 50 ग्राम चांदी की चेन नही हैं। उक्त परिस्थितियों के अनुसार स्पष्टतः घटना हत्या के बाद लूट करने की परिलक्षित हुई। घटनास्थल का वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एफएसएल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया साथ ही डॉग हेंडलर द्वारा डॉग के माध्यम से आवश्यक पतारसी करने का प्रयास किया गया। घटना स्थल के पास देशी शराब के दो क्वार्टर और थेलिया मिली जिसे पुलिस ने विधिवत रुप से जप्त किया। उक्त घटना में घटना स्थल के आसपास रहवासियों की सूची बनाकर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण मे पूछताछ करना प्रारंभ की गई तो पता चला की मृतिका के पास स्थित घर में नागेश्वर उर्फ नागेश पिता स्व भोला नाथ उम्र 25 साल रहता है जो कि दिनांक 11 दिसम्बर 22 को रविवार के बाद से गांव में नही दिखा हैं। इस संबंध में आरोपी नागेश्वर उर्फ नागेश नाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना का खुलासा किया।
 
आरोपी नागेश्वर उर्फ नागेश पिता स्व भोला नाथ उम्र 25 साल नि ग्राम कमालपुरा ने बताया कि दि 11 दिसम्बर 2022 को सुबह 8 से 9 के मध्य उसने व सुनिल पिता हंसराज कोकलिया जाति भील ने देशी शराब के दो क्वार्टर पिए थे और यह योजना बनाई थी कि महिला बुढी हैं तथा उसके पैर में चांदी की कड़िया और गले में चेन पहनती हैं। महिला की हत्या कर उसकी चेन और कड़िया लूट लेंगे। सुबह लगभग 10 बजे आरोपी नागेश नाथ एवं सुनिल भील उम्र 23 साल महिला के घर में घुसे और नायलोन की रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या कर लाश को पलंग पर लेटा कर पैर में पहनी चांदी की कड़िया एवं गले की लूट कर ले गये। आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त नायलोन की रस्सी एवं लूटा गया मश्रुका जप्त किया गया।
 
उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अफजलपुर उनि समरथ सीनम, उनि पीसी मालीवाड, उनि दिनेष जमरा (फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट), डांग हेण्डलर टीम मंदसौर, एफएसल अधिकारी अतुल मित्तल, सउनि शिवकुमार राजावत, सउनि बीडी बैरागी, सउनि केसी बहुगुणा, प्रआर 157 सुनील सोलंकी, प्रआर 641 प्रेमनारायण, आर 924 अरूण कुमार, आर 707 ईश्वर धाकड, एफआरवी पायलेट यशवंतसिह की उल्लेखनीय भुमिका रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE