BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 2:50 pm
BIG NEWS : रतलाम के दीपक और गली में आवाज लगाते दो युवक, घर में दाखिल हुए ख़राब ताले को सुधारने फिर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, जब परिजनों ने देखा माजरा तो उड़ गए सबके होश, अब पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। गोदरेज के ताले सुधारने के दौरान दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर की अलमारी के लॉकर से एक लाख से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद बदमाश आराम से वहां से निकलकर फरार हो गए। नामली में बुधवार की दोपहर में गोदरेज के ताले सुधारने के दौरान दो व्यक्ति एक घर से नकदी तथा चांदी के आभूषण ले उड़े।

चोऊरा वाला मंदिर गली में निवास करने वाले दीपक पिता माणकलाल गेहलोत के घर दो पंजाबी युवक गोदरेज के खराब ताले सुधारने के लिए आए। घर में दीपक की माता तथा दादी थे। ताले सुधारते वक्त युवक ने चाबी से गोदरेज का लॉकर खोला और उसमें रखे 40 हजार नगद व 500 ग्राम का चांदी का कंदोरा तथा 1 किलो वजनी कड़े पर हाथ साफ कर दिए। बदमाशों ने वापस लॉकर का ताला लगाया और वहां से निकल गए। दोनों व्यक्ति गुजराती आरा मशीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में मशीन के सामने से सैलाना रोड की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।

माणकलाल को रुपए की आवश्यकता होने पर वे रुपए लेने घर आए और लॉकर खोला तो चोरी का पता चला। माणकलाल ने बताया इसके बाद वे थाने पर रिपोर्ट करने पहुंचे तो वहां से कहा गया कि पहले उन्हें ढूंढो फिर रिपोर्ट लिखेंगे। पश्चात पुलिस थाने के वाहन से रतलाम तक ढूंढा किंतु दोनों पंजाबी युवक का पता नहीं चला। नागरिकों का कहना है कि दो-तीन दिन से ये पंजाबी युवक नगर में ताले सुधारने वालों की आवाज लगाते घूमते देखे गए।

महिलाओं को झांसा देकर वारदात कर करीब 1 लाख से ऊपर के नगदी व जेवर पर हाथ साफ कर गए। पीडि़त ने एसपी अभिषेक तिवारी को जानकारी दी। एसपी तिवारी ने तुरंत थाने पर एफआईआर लिख चोरों का पता लगाने के आदेश दिए। दोनों युवकों से घटना के पूर्व पता पूछने पर उन्होंने अपना पता पावर हाउस रोड रतलाम पर रहना बताया। इन्हें वहां भी उन्हें खोजा गया किंतु अब तक इनका पता नहीं चल पाया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE