BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 4:51 pm
BIG NEWS : शहर की पद्मालय कॉलोनी और पति का दोस्त, जब शुरू हुआ घर आना जाना तो बिगड़ी युवक की नियत, फिर महिला को अकेला पाकर आरोपी ने दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम, जैसे ही पीड़िता ने सुनाई दर्द की वो कहानी तो उड़ गए परिजनों के होश, पढ़े खबर  

Share On:-

इंदौर। शहर की एरोड्रम पुलिस महिला के साथ रेप के मामले में लेडीज इनर वियर व्यापारी की तलाश कर रही है। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया था। महिला ने चार दिन बाद बुधवार को मामले की जानकारी परिवार को दी थी। इसके बाद परिवार ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने व्यापारी के घर और रिश्तेदार के यहां दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।

थाना प्रभारी संजय शुक्ला के मुताबिक उमंग पार्क पद्मालय कॉलोनी में रहने वाली 38 साल की शादीशुदा महिला की शिकायत पर आरोपी दीपक जैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 9 दिसंबर की दोपहर जब घर पर कोई नही था, तो दीपक उसके यहां आया था। आरोपी ने उनसे बातचीत के बाद रेप किया और धमकाकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक महिला का पति शेयर बाजार का काम करता है। वहीं दीपक की ऑफिस से कुछ ही दूरी पर लेडीज इनर वियर की दुकान है। आरोपी दीपक और महिला का पति अच्छे दोस्त हैं। इसके कारण दीपक का घर पर आना-जाना लगा रहता है।

पुलिस के मुताबिक महिला के घर पर उसके सास-ससुर और बच्चे भी रहते हैं। वारदात वाले दिन बच्चे स्कूल गए थे जब सास-ससुर मार्केट में थे। पुलिस के मुताबिक महिला डर के चलते चार दिनों तक चुप रही। इसके बाद उसने चुप्पी तोड़ी और पति को पूरे मामले की जानकारी दी। दीपक अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE