BREAKING NEWS
चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 11:31 am
BIG NEWS : कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाई, चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 4 एक्टिवा बरामद, सादे कपड़ों में निगरानी रखती थी खाकी, आरोपियों को लिया हिरासत में, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में खुलासा किया है। दो पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के बाद कई दुपहिया गाड़ियों की चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 6 मोटरसाइकिलें और 4 एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि शौक-मौज के लिए वो लोग यह चोरी करते थे।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगातार चोरियों के मामले सामने आ रहे थे। एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम के सभी सदस्य सादे कपड़ों में चोरी होने वाली जगहों पर और आसपास लगातार निगरानी रख रहे थे। इसी दौरान कुछ संदिग्ध उन्हें नजर आए, जिन्हें डिटेन किया गया।

कुछ गाड़ियों को आरोपियों ने बेचा

दो पकड़े गए संदिग्धों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने एक स्कूटी पर हॉस्पिटल के सामने मेले से, दो स्कूटी दुर्ग चित्तौड़गढ़ से, एक स्कूटी रेलवे स्टेशन जीआरपी इलाके से और छह मोटरसाइकिल आसपास के कई इलाकों से चोरी करना बताया। इस पर दोनों आरोपी पायरी, सदर निंबाहेड़ा निवासी प्रहलाद उर्फ सुनील पुत्र सोहन लाल सालवी और खटीक मोहल्ला निवासी रितिक उर्फ राहुल पुत्र नानूराम खटीक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने कई अन्य गाड़ियां भी थीं, जिन्हें चोरी कर बेच दिया।

सुनसान एरिया देखकर करते थे चोरी

पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 6 मोटरसाइकिल सहित 10 दोपहिया गाड़ियों को बरामद कर लिया है। आरोपी सुनसान एरिया देखकर डुप्लीकेट चाबी लगाकर यह चोरियां करते थे। दोनों सिर्फ अपने मौज और शौक के लिए ही यह चोरी करते थे। गठित की गई टीम में हेड कांस्टेबल मेघराज मीणा, भागीरथ, शरीफ मोहम्मद, कांस्टेबल सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, हीरालाल और राजेश कुमार शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE