BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 12:37 pm
NEWS : भवानीमंडी में फिर गायब हुई बाइक, सीट के निचे रखी नकदी सहित चोर उड़ा ले गए गाड़ी, पुलिस के ढीले रवैये से आमजन में भय का माहौल, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानीमंडी। शहर मे पिछले दिनों से लगातार बाइक चोरी की वारदात हो रही है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। शुक्रवार को फिर एक बाइक चोरी की वारदात हो गई। स्थानीय मगन भाई मार्केट से चोर गाड़ी उड़ा ले गए। गाडी एक पेंटर की है। 

पेंटर ने बताया कि वो मार्केट में काम से आया था। जब काम से वापस आया तो गाडी गायब थी। मोटरसायकल की सीट के निचे 25000 रूपये नगदी भी रख रखे थे, वो भी उसी गाडी के साथ चले गए। फिर जब मैं गाडी की रिपोर्ट कराने भवानीमंडी थाने गया तो वहां के एक पुलिसकर्मी ने कहा की गाडी चली गई तो रजाई ओडो और सो जाओ। इस तरह का गैर जिम्मेदार जवाब मुझे दिया गया और पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। फिर जब ये बात बताने के लिए थानाधिकारी रामनारायण भंवरिया और पुलिस उपाधिक्षक किशोर सिंह को फोन लगाया गया तो दोनों अधिकारियो ने फोन नहीं उठाया। 

वहीं बात करें कार्यवाई की तो अभी तक कुछ नहीं हुआ। पुलिस प्रशासन की सतर्कता बहुत जरुरी है। बढ़ती चोरी को देखते हुए पेनी नजर भी पुलिस को रखनी होंगी। इन संदिग्ध लोगो पर के आने जाने वाले रास्तो पर निगरानी रखनी होंगी। पिछले 7-8 दिनों मे बहुत सी गाड़िया चोरी हुई है ऐसे मे भवानीमंडी की जनता पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रही है कि आख़िरकार पुलिस क्या कर रही है अभी तक कोई भी बाइक चोर पकड़ा क्यों नहीं गया।

लोगो का कहना है कि हमारा शहर भवानीमंडी आफत मे है। चोरो के होंसले बढ़ते जा रहे है। पुलिस प्रशासन के ढीले रवैये से लोगो में डर का माहौल व्याप्त है।   वारदात से इतना डर है कि अपनी मोटरसाईकलो को सांकलो से बांध कर रख रहे है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE