BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<     NEWS : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर माउंट आबू.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बावड़ी पूजन एवं.. <<     शिवपुरी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार,.. <<     NEWS : ग्राम सुरजना में स्वच्छता एवं पर्यावरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों का इंतजार खत्म होने की.. <<     KHABAR : कसरावद में जामुन की आवक शुरू, गुजरात से आ.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग.. <<     छतरपुर कलेक्ट्रेट में भारी बवाल,टौरिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति वन परिसर में.. <<     शहडोल में बड़ा खदान हादसा,SECL की बंगवार भूमिगत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 8:46 pm
REPORT : ग्राम ढाकनी में उत्तम स्वामी जी के श्रीमुख से होगी श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित, भक्तों को प्रतिदिन मिलेगा सान्निध्य, सीएम शिवराज सिंह कई हस्तियों को किया आमंत्रित, पढ़े खबर 

Share On:-

गरोठ। श्री बंजारी बालाजी जनसेवा न्यास के संयोजन एंव अखिल भारतीय गुरुभक्त मण्डल द्वारा 23 फरवरी से 1 मार्च 2023 तक महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महर्षि ईश्वरानंद उत्तमस्वामीजी महाराज के मुखारविंद से भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा का रसपान होगा। 
तपन भौमिक के तत्त्वाधान एंव सांसद सुधीर गुप्ता के सरक्षणकर्ता रुप में आयोजन समिति अध्यक्ष देवीलाल धाकड़ के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान विश्व हिंदु परिषद जिलाध्यक्ष गरोठ नारायणसिंह सिसोदिया ( मंगलम रिसोर्ट गरोठ ) के यजमानी में श्री रास बिहारी गौशाला कल्पवृक्ष ढा़कनी में कथा का आयोजन होगा। दिन में कथा तथा रात्रि में भजन संध्या , कवि सम्मेलन , झंडा सम्मेलन एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 22 फरवरी को शामगढ़ गरोठ से वाहन रैली ढा़कनी पहुंचेगी। 23 को कथा प्रारम्भ , 24 फरवरी को नवीन गौशाला भवन का शुभारम्भ एंव गौमाता प्रवेश होगा। 25 फरवरी को कवि सम्मेलन एंव 27 को भजन संध्या का आयोजन रहेगा। 1 मार्च को कथा विश्राम होगा। यह जानकारी कथा संयोजक अंशुल बैरागी ने दी।
           मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान , राजस्थान की पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहीत कई नामचीन राजनैतिक हस्तियाँ , संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी व संतजनों को इस आयोजन में  पधारने हेतु आमंत्रित किया गया है। बता दें की कथा स्थल ग्राम ढा़कनी सड़क मार्ग से गरोठ, भानपुरा, भवानीमण्डी, शामगढ़, बोलिया से सिधा जुड़ा हुआ है रेलवे से पहुँचने हेतु भवानीमण्डी, गरोठ, शामगढ, कुरलासी स्टेशन पर उतर कर पहुँच सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE