BREAKING NEWS
KHABAR : 96वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: छतरपुर में ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : खेल मैदान या निर्माण स्थल? नीमच में शुरू.. <<     VIDEO NEWS: राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध.. <<     आदिवासी पारधी समाज की प्रेरणास्रोत शेवराबाई.. <<     VIDEO NEWS: आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में मासूमों पर अचानक.. <<     BIG NEWS : रक्तांचल-3 के कलाकारों ने महाकाल के दरबार.. <<     BIG NEWS : नीमच में नियम तोड़ने वालों पर यातायात.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में.. <<     रतलाम में शिक्षक के ट्रांसफर के विरोध में.. <<     खरगोन में रास्ता पूछने के बहाने हमला कर लूट, 36.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पहली बार हुआ सामूहिक अर्क विवाह,.. <<     खरगोन के पीपलगोन में लाखों की सीसी सड़क.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर नीमच में.. <<     VIDEO NEWS: जमीन सौदा बना विवाद,भुगतान मांगने पर जान.. <<     BIG NEWS : नीमच में सनातन परंपरा का अनुपम संगम, भड़ली.. <<     KHABAR : राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भौरासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 5:18 pm
KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली ऑटोमेटेड डिस्टोनर मशीन, गेहूं की सफाई होगी आसान, प्रसादी की गुणवत्ता में आएगा सुधार, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और भोजनशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मामा अग्रवाल परिवार, गरोठ द्वारा एक सराहनीय योगदान दिया गया। परिवार ने मंदिर की भोजनशाला को अत्याधुनिक ऑटोमेटेड डिस्टोनर मशीन भेंट की है।

यह मशीन गेहूं में मौजूद कंकड़, मिट्टी एवं अन्य अशुद्धियों को स्वतः अलग करने में सक्षम है, जिससे अनाज की सफाई अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से हो सकेगी। इसके उपयोग से भोजनशाला में तैयार होने वाले आटे की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

मंदिर समिति ने इस सहयोग के लिए मामा अग्रवाल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोजनशाला में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते हैं। नई मशीन के माध्यम से स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण आटा उपलब्ध होगा, जिससे प्रसादी की गुणवत्ता और बेहतर बनेगी।

इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अग्रवाल परिवार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंदिर समिति ने इसे श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE