BREAKING NEWS
मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 10:46 am
NEWS : मजदूर नेता स्व. हरिराम की स्मृति में वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन, नडियाद व चेन्नई की टीम के बीच हुआ फाइनल मुकाबला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उप नगरीय क्षेत्र चन्देरिया में मजदूर नेता स्व. हरिराम स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। आयोजन सचिव उपसभापति कैलाश पंवार ने बताया कि फाईनल पहला मैच महिला टीम नडियाद व चेन्नई के बीच हुआ जिसमें नडियाद ने 2-1 से हरा कर फाईनल जीता। दुसरा मैच पुरूष टीम बिरला सीमेन्ट व मेवाड़ क्लब भीलवाड़ा के बीच हुआ जिसमें बिरला सीमेन्ट चन्देरिया ने भीलवाडा को 2-1 से हरा कर फाईनल मेच जीता।
इस अवसर पर प्रतियोगिता से जुडे फारूक खां मिरासी ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि देवेश मिश्रा युनिट हेड, बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड चन्देरिया के द्वारा महिला विजेता टीम नडियाद (गुजरात) को 21 हजार का चौक व ट्रॉफी प्रदान की गयी। समापन के अवसर पर अतिथि प्रदीपकुमार सिंह एच आर , एवीपी एचआर), दीपेश शर्मा मार्केटीग एवीपी, प्रेमचन्द धायल जीएम सिक्यूरीटी मौजूद थे।
इसके पश्चात द्वितीय मैच पुरूष टीम फाईनल मैच मेवाड़ क्लब भीलवाड़ा व बिरला सीमेन्ट चन्देरिया के बीच हुआ जिसमें बिरला सीमेन्ट चन्देरिया ने मेवाड क्लब भीलवाडा को हरा कर 2-1 से फाईनल मेच जीता जिसमें लक्ष्मीलाल पोखरना , ललित सेठिया, आयोजन सचिव उपसभापति कैलाश पंवार ने 11 हजार का चौक व ट्रॉफी प्रदान की।
उपविजेता टीम को 5 हजार का चौक प्रदान किया गया। उपसभापति ने इस मौके पर खिलाडियों को खेलों का जीवन में महत्व बताया।
इस मौके पर इन्टक जिलाध्यक्ष बाबुलाल पंवार, इन्टक नेता इमरान खान, गजानन्द शर्मा, फिरोज खान, राजेश राठौड, सद्दाम हुसैन, अनिल शर्मा, सुनिल शर्मा, मुकाबिल हुसैन, हरिश मेहता, अनिल सोनी, ब्रज मोहन सोलंकी, गनी मास्टर, उमा राठौड, भरत चतुर्वेदी के साथ की बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।
इस अवसर पर चन्देरिया में महिला व पुरूष शानदार वॉलीबाल प्रतियोगिता करवायी जिसके लिए चन्देरिया वासीयो ने आयोजन सचिव उपसभापति कैलाश पंवार का आभार प्रकट किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE