BREAKING NEWS
BIG BREAKING : एमपी में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : धनोरा में श्री सीताराम महायज्ञ हनुमंत.. <<     BIG BREAKING : कृषि उपज मंडी नीमच विवाद मामला,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला जेल में लगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर,.. <<     KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने किया सिंघौरा- 2 समूह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर कुमार की अध्यक्षता में होगी जिला.. <<     BIG NEWS : बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली और रेलवे.. <<     BIG BREAKING : कृषि उपज मंडी नीमच विवाद मामला, हिन्दू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के.. <<     KHABAR : शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पूर्णिमा श्रेष्ठ देंगी बजरंग बली के.. <<     BIG BREAKING : कृषि उपज मंडी नीमच विवाद मामला, हिन्दू.. <<     KHABAR : इंदौर में स्वामी प्रीतमदास का पुण्यतिथि.. <<     KHABAR : फिर लगी कपास बीच के लिए कतार, नहीं मिल रहा 669.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 4:17 pm
SAVADHAN NEEMUCH: अपराध और अपराधी समाज में अ-संतुलन पैदा करते हैं, डरकर नहीं डटकर करें मुकाबला, कानून के हाथ एक दिन गिरेबान तक पहुंच ही जाते है, जन चेतना शिविर और अजाक पुलिस, पढ़ें दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर के पिपली चौक पर नीमच जिला पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर चलायें जा रहे जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। समाज में बढ़ते अपराध की दर और संविधान में निहित इन अपराधों की रोकथाम के कानून विषय पर जनचेतना शिविर के माध्यम अजाक डीएसपी नीमच विमलेश उईके व अजाक थाना इंचार्ज अनिल मालवीय ने लोगों को सायबर ठगी, आनलाईन शोषण अपराध, महिलाओं के प्रति गंदी हरकतें, बलात्कार, दहेज, डोमेस्टिक वायलेंस, आत्महत्या के लिए उकसाना, अपहरण, मानव तस्करी, बच्चा अपहरण, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार आदि को लेकर समाज में जागरूकता लाने तथा इन अपराधों में पुलिस की भूमिका को लेकर समझाइश दी गई। 

डीएसपी अजाक उइके ने कहा कि अपराध किसी भी प्रकार का हो हर स्थिति में समाज में विघटन और बिखराव पैदा करता है जिससे जिस समाज में हम जी रहे हैं उसमें असंतुलन की स्थिति पैदा होती हैं। बढ़ते अपराध और अपराधियों को लेकर सामुहिक चिंता का विषय है। 

थाना प्रभारी मालवीय ने कहा कि कोई कितना भी झुठ और फरेब करलें लेकिन वो कानून से बचता नही है। एक दिन कानून के हाथ उसकी गिरेबान तक पहुंच ही जाते है। सावधान रहिए, डरिये नही। अपराध और अपराधियों का डटकर मुकाबला करें। पुलिस हरकदम पर आपके साथ है। हालांकि जब अपराध घटीत हो जाता है तो फिर पुलिस अपना काम करती हैं। अपराधी को अंततः सलाखों के पीछे जाना ही पड़ता है। इसलिए अपराध से बचे। 

इस दौरान पुलिस चौकी सरवानिया प्रभारी आई के तिवारी, अजाक थाना एएसआई ओपी यादव, गोपाल गूर्जर नीमच तथा सरवानिया पुलिस स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE