डिंडौरी। जिले में शनिवार को बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। दुर्घटना में नवविवाहिता की मौत हो गई। वहीं 30 लोग घायल हैं। हादसा चांदरानीबर गांव में दोपहर करीब 01.30 बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए समनापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।