रायसेन। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम धनोरा में 12 मई से लेकर 18 मई तक श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा और श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शनिवार को हुआ। एक सप्ताह से हर रोज सीताराम महायज्ञ स्थल पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा था। जिसमें दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।
शनिवार को समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ सीताराम यज्ञ स्थल पर जुटी दोपहर बाद देर रात्रि तक भंडारे का विशाल आयोजन रखा गया। जिसमें हजारों की तादाद में धर्म प्रेमियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
कथावाचक पंडित स्वर्ण भूषण नवीन कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का शानदार वाचन किया गया। वहीं पंडित रामाधार व्यास महाराज द्वारा श्री सीताराम महायज्ञ संपन्न कराया गया। धार्मिक आयोजन में धनोरा एवं वनगवा ग्राम के दर्जनों युवाओं ने सेवा भाव के साथ सराहनीय सहयोग किया। एक सप्ताह तक चले श्री राम सीता राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म का लाभ उठाया।