मोरवन। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जावद तहसील के अंतगर्त आने वाला ग्राम पंचायत मोडी में भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर बस स्टेंड स्थित अम्बेडकरजी की प्रतिमा पर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी एवं दिनेश राठौर के नेतृत्व में माल्यापर्ण करके भारत माता की जय जयकारो की बीच याद किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी ने कहां है की डॉ. भीमराव अम्बेडकरजी का जन्म मध्यप्रदेश के महू में हुआ था, आपने देश का संविधान बनाया है, इसी के अनुरूप आज चल रहा है। हमें गर्व है की हमारा जन्म भारत देश में हुआ, इनके पदचिन्हो पर हम चल रहे है। एसे महापुरूषो को युगो युगो में जाना पहचाना जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, रामप्रहलाद राठौर, दिनेश राठौर, रतनलाल मालवीय, जयसिंह पंवार, गोरधन लाल मीणा, गणेश पंवार, रतनलाल प्रजापत, शांतिलाल राठौर, मंगल राठौर आदि जावद, मोडी, निपानिया आबाद, सेमली चंद्रावत, पालराखेडा, बरखेडा कामलिया सहित ग्रामीणजन, वरिष्ठजन मौजूद थे। आभार दिनेश राठौर ने माना।