BREAKING NEWS
KHABAR : जल संवर्धन और संरक्षण के लिए जन जागरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में भू-अर्जन के.. <<     VIDEO NEWS: किसानों के लिए खुशखबरी लहसुन के दामों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 35 साल का नितिन और पत्नी साधना, जब होटल पर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन, जिले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान कराने में.. <<     KHABAR : शासकीय आईटीआई में सत्र 2024-25 में प्रवेश के.. <<     NEWS : मृत्यु को महोत्सव बनाकर आत्मा को मोक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल कॉलेजों के प्राचार्याे का सम्मेलन 24.. <<     KHABAR : समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे थीम.. <<     NEWS : विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग के संरक्षण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश खेल अकादमी वाटर स्पोर्ट्स के.. <<     NEWS : उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की 14वीं.. <<     KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 5:11 pm
BIG NEWS : नीमच के इतिहास में पहली बार किलेश्वर महादेव का संगीतमय महारुद्राभिषेक में उमड़े श्रद्धालु, पढ़े रतन पंडित की खबर

Share On:-

नीमच। नीमच शहर की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की कामना को लेकर नीमच अंचल के प्रख्यात महाकाल श्री किलेश्वर महादेव मंदिर नीमच में पहली बार विद्वान पंडितों द्वारा संगीतमय महारुद्राभिषेक कार्यक्रम 16 अप्रैल रविवार सुबह 11 बजे से  किलेश्वर महादेव मंदिर नीमच परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आचार्य नीमच अंचल के प्रसिद्ध संगीतमय कथा वाचक, भजन गायक समय के पाबंद ज्यो पंडित लक्ष्मण शर्मा (गुरुदेव) एवं गुरु महाराज पंडित प्रेम प्रकाश गौड़ ने विभिन्न मंत्रोचार के साथ अभिषेक किया।  

यह पूरा ऐतिहासिक कार्यक्रम तय समय पर शुरु हुआ। इस संगीतमय महारुद्राभिषेक के प्रारंभ में शिवजी के सुंदर मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई फिर शिव परिवार का पूजन हुआ। फिर 31अलग-अलग द्रव्य से विशेष स्नान संगीतमय पूजन और महा रुद्राभिषेक तथा रुद्राष्टक, लिंगाष्टक, शिव तांडव स्तोत्र, आदि का पाठ, शिव जी का विशेष श्रृंगार और महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों की संख्या  में धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं उपस्थित होकर धर्म लाभ का पुण्य ग्रहण किया। 

किलेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष पहलवान राजेंद्र शर्मा ने कहा कि नीमच में पहली बार भक्तों के कल्याण के लिए वृंदावन के संत भागवताचार्य सत्यानंद की प्रेरणा से संगीतमय पवित्र अभिषेक पूजा-पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहली बार जल अभिषेक कार्यक्रम में आम जनता भी सीधे ही महादेव की प्रतिमा का जलाभिषेक कर सहभागी बने। श्रद्धालु भक्त पंक्ति बद होकर जलाभिषेक में सहभागी बने। संस्कृत के श्लोक का मंत्रोच्चार किया गया। 

मंदिर के गर्भ गृह में प्रमुख यजमान पूर्व पार्षद श्रीमती एवं शंकर बंसल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। विगत 31 द्रव्यों में गन्ने का रस, दूध, शहद, भांग, गंगाजल, फल, नैवेद्य आदि का उपयोग भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणा सोत्र भगवत आचार्य स्वामी सत्यानंद जी महाराज पीएचडी, दर्शनशास्त्र वृंदावन वाले के सानिध्य में संपन्न हुआ। अभिषेक पूजा-पाठ कार्यक्रम में पंडित लक्ष्मण शर्मा के साथ गोटु महाराज, पंडित राम अवतार शर्मा, पंडित दुर्गाशंकर नागदा, गौरव पारीक भी शामिल थे। पंडित लक्ष्मण शर्मा ने का शुभारंभ गणेश वंदना से किया इसके साथ ही उन्होंने ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया... ब्रह्मा चले विजयालक्ष्मी के साथ... हरि बोल हरि बोल ...सहित विभिन्न भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम प्रसारण छायांकन विजय शर्मा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर किलेश्वर मंदिर प्रांगण में 10 बजे स्वामी सत्यानंद जी महाराज के दिव्य प्रवचन हुए जिसमें उन्होंने शिवलिंग पर किए गए अभिषेक के वर्तमान परिपेक्ष में महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि मानव अच्छे कर्म पर ध्यान दें कर्म के फल पर ध्यान नहीं दें कर्म फल फल कर्म फल पर ध्यान देने से ध्यान भटक जाता है इसलिए कर्म अच्छा नहीं हो पाता है। शरीर पंचतत्व से बना है यह वापस मिट्टी में मिलना है। इसलिए व्यक्ति अहंकार का त्याग कर पुण्य कर्म करें तो जीवन में सफल हो सकता है रुद्राभिषेक से आसपास के वायुमंडल में दूर-दूर तक कार्बन डाइऑक्साइड प्रभाव हो जाती है और ऑक्सीजन बढ़ जाती है प्राणी स्वस्थ होता है शरीर मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। मन को आनंद मिलता है। सभी तरह के रोग दूर होते हैं। शिव प्रसन्न होते हैं तो भक्तों की मनोकामना भी जो सच्चे भाव से की जाती है वह पूरी होती है। दूसरों के अहित वअनिष्ट की भावना नहीं होनी चाहिए। शुद्ध और पवित्र इच्छाएं सदैव पूर्ण होती है। इस जगत में हम जो भी देते हैं वही लौटकर हमें मिलता है इसलिए हमें प्रेम देना चाहिए तो प्रेम ही मिलेगा यदि हम सद्भाव देंगे तो सद्भाव मिलेगा। फूल देंगे तो फूल मिलेंगे। इसलिए सभी लोग प्रेम सद्भाव के साथ जीवन का आनंद लें। शुभ मंगल की भावना के साथ आगे बढ़े तो चारों और शुभ मंगल फैलेगा और धरती स्वर्ग बन जाएगी पूरे विश्व में शांति निर्मित होगी व्यक्ति शांत समाज शांत राष्ट्रसंत होगा तो शांति पूरे विश्व में खेलेगी और पूरे विश्व का विकास होगा क्योंकि शांति ही विकास का प्रमुख आधार होती है। धर्म सभा में किलेश्वर मंदिर समिति पदाधिकारियों द्वारा संत श्री का माल्यार्पण कर आशीर्वाद ग्रहण कर अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व ग्वालटोली में पार्षद हरगोविंद दीवान के कार्यालय में संत श्री की पदरावनी हुई जहां ग्वालटोली निवासियों ने स्वागत किया तत्पश्चात संत श्री वाहनों में जुलूस के रूप में गायत्री मंदिर कमल चौक होते हुए किलेश्वर मंदिर पहुंचे और जहां वे धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। किलेश्वर मंदिर प्रांगण में, 12.15 से 1.40 बजे तक दीप प्रज्वलित कर संकल्प हुआ। शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई 1.40 से 2 बजे तक शिव जी के विशेष स्नान की तैयारी की गई दोपहर 2 से 3 तक 31 द्रव्यों से विशेष स्नान करवाया गया तथा 3 से 4.30 बजे तक शिव जी का महा रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें बडी संख्या में नीमच के शिव भक्तों ने तपती धूप में भी आकर शिवजी का रूद्राभिषेक किया। इसके बाद विशेष पूजा श्रृंगार के साथ  नीमच कैंट कन्या विद्यालय के क्लर्क अशोक सैनी ने शंकर भगवान का स्वांग धर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया।अभिषेक में उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का  द्वारा चंदन अक्षत तिलक कर अभिनंदन किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE