BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 11:20 am
BIG NEWS : शहर में हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा ईद उल फितर का त्यौहार, ईदगाह पर नमाज के बाद समाजजनो ने दी ईद की बधाई, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं सहित समाजसेवीयों ने दी शुभकामनाए, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज ईद उल फितर यानी मीठी ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। नीमच में भी आज ईद उल फितर के मुबारक त्योहार पर ईदगाह में शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी साहब द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई। इस मौके पर नीमच शहर के मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में ईद की नमाज में शामिल हुए। मुस्लिम समाज के लोगों में ईद के त्योहार को देखते हुए जबरदस्त उत्साह देखा गया। ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लग कर खुशियां बांटते हुए मुबारकबाद दी। शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी साहब और तमाम मुस्लिमजनो ने मुल्क, शहर और कौम के लिए तरक्की अमन चैन भाईचारे की दुआएं की। 

बताते चलें कि रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम समाज द्वारा रोजे, नमाज, इबादत और कुरआन पाक की तिलावत की गई। कल चांद देखने के बाद आज ईद का त्योहार खुशनुमा माहौल में मनाया जा रहा है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और गणमान्य नागरिकों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के वरिष्ठों को साफा बांधकर और पुष्प माला पहनाकर ईद की बधाइयां दी। पुलिस प्रशासन की भी चाकचौबंद व्यवस्था रही। 

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चोपड़ा, उमराव सिंह गुर्जर, तरुण बाहेती, मुकेश कालरा, बृजेश मित्तल, हरगोविंद दीवान, महेंद्र मोनू लोक्स, योगेश प्रजापत, राकेश सोन, वीरेंद्र जायसवाल, जावेद दुर्रानी, गुलाम रसूल पठान इकबाल कुरैशी, सईद काले इलियास कुरेशी, अजहर खान, हिदायतुल्लाह खान, मोहम्मद हुसैन मसूदी, जाकिर नागौरी, नाहरखा पहलवान और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE