नीमच। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति एवं श्री परशुराम महादेव मंदिर निर्माण समिति के संयुक्त तत्वाधान में समस्त सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य भगवान श्री विष्णु के छटे अवतार राज राजेश्वर श्री परशुराम जी के जन्माेत्सव पर 23 अप्रैल रविवार को भव्य शोभायात्रा निकलेगी।
शोभायात्रा सहसंयोजक नवल शर्मा एवं शोभा यात्रा प्रभारी गिरीश शर्मा, सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा रविवार शाम 4 बजे प्रारंभ होगी। जो रतन देवी मांगलिक भवन दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर फिरोज शाह पेट्रोल पंप, बावड़ी वाले बालाजी मंदिर, जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, पटेल चाल, कमल चौक, भारत माता चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा से होते हुए पुनः रतन देवी मांगलिक भवन पर संपन्न होगी। भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का शहर की विभिन्न सामाजिक/धार्मिक/सांस्कृतिक एवम राजनीतिक संस्थाओं द्वारा भगवान परशुराम जी के दिव्य रथ का स्वागत सत्कार किया जाएगा। शोभायात्रा पश्चात भगवान श्री परशुरामजी की महाआरती शाम 8.30 रतन देवी मांगलिक भवन पर सब समाजजनों एवम सर्व समाज प्रमुखों द्वारा की जाएगी। महाआरती के पश्चात समिति द्वारा महाप्रसादी प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
शोभायात्रा में यह रहेंगे मुख्य आकर्षण-
सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति अध्यक्ष पंडित शैलेष जोशी एवम परशुराम जन्मोत्सव संयोजक इंजी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि राजेश्वर भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा में मालवा की रंगारंग आतिशबाजी एवं विशेष आकर्षण राष्ट्रप्रेम बलिदान एवं शौर्य गाथा की पूर्ण पवित्र भूमि मेवाड़ धरा के ग्राम रूनडेडा उदयपुर की प्रसिद्ध गैर द्वारा शोर्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही राजस्थान के प्रसिद्ध मास्टर बैंड द्वारा धार्मिक एवं देश प्रेम गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही प्रतापगढ़ राजस्थान की ढोल पार्टी द्वारा धमाकेदार प्रस्तुति भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही श्री महाकालेश्वर का सुगंधित चंदन त्रिपुंड लेप भी किया जाएगा।