BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2023, 10:40 am
KHABAR : जय जय परशुराम के जयकारों से गूंजा नगर, परशुराम के वंशज हाथ में भगवा ध्वज लेकर गगन में लहराते हुए झूमते नाचते निकले, पढ़े रूपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। ब्राम्हण समाज के आराध्य देव विष्णु भगवान के छठे अवतार राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवा संगठन परशुराम सेना द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव की तैयारियां उत्साह पूर्वक की गई। 

सकल ब्राह्मण समाज ने शनिवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर प्रातः वाहन रेली निकाली। वाहन रेली के आगे डीजे पर भगवान परशुराम के भजनों पर युवा थिरकते नजर आये | जावद नगर के नीमच रोड स्थित कृषि उपज मंडी से निकली शोभायात्रा प्रमुख मार्ग बस स्टेण्ड, नीमच दरवाजा, लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, कंठाल चौराहा, कसेरा बाजार, आड़ा गेल चौराहा, खाती वाडा, जोगणिया माता चौराहा, धानमंडी, सर्राफा बाजार से होती हुई बस स्टैंड आनंद धाम पंहुची । जहां से सभी समाजजन महिला एवं पुरुष पैदल लक्ष्मीनाथ चौक स्थित भगवान लक्ष्मीनाथ के मंदिर पहुंचे वहां भगवान लक्ष्मीनाथ एवं भगवान परशुराम की महाआरती की गई । आकर्षक रथ पर सवार भगवान परशुराम की झांकी व घोड़े पर सवार भगवान परशुराम आकर्षण का केंद्र रहे। वाहन रेली का भाजपा मण्डल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार मित्रमंडल, योगी युवा वाहिनी,  समंदर पटेल मित्र मंडल सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने सामाजिक संगठन के लोगों ने पुष्प वर्षा कर व शीतल पैय पिलाकर स्वागत किया | चल समारोह में युवाओं का एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया ।

भगवान लक्ष्मीनाथ व परशुराम जी की महाआरती की-

आनंद धाम मे वाहन रेली की समाप्ति के पश्चात ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरूष, बच्चे ढोल की थाप पर जमकर थिरके। शोभा यात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर पंहुची जहां पर सभी समाजजन द्वारा भगवान लक्ष्मीनाथ व परशुराम जी की महाआरती हुई । प्रसाद वितरण कर सभी सामाजजन ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE