शिवपुरी। भगवान विष्णु जी के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर भक्ति भाव और बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा फिजिकल चौराहे से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड, माधव चौक चौराहा, कोर्ट रोड और अस्पताल चौराहा होते हुए गांधी पार्क मानस भवन पर यात्रा का समापन हुआ। इस शोभायात्रा का जगह जगह फूलवर्षा के साथ स्वागत हुआ इस शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज की महिला, पुरुष और युवा वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।