सिंगोली। आगामी 29 अप्रैल 2023 को मंडी प्रांगण जावद में भव्य दरबार अखंड ज्योत अलौकिक श्रंगार इत्र एवं पुष्प वर्षा के साथ एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रबारी और गौरी अग्रवाल बाबा श्याम के भव्य भजनों की प्रस्तुतियां देगी कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के भाजपा नेता समंदर पटेल और आयोजक मित्र मंडल के लोगों ने रविवार को क्षेत्र के सिंगोली व झातला का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुरोध किया उक्त आशय की जानकारी भाजपा नेता समंदर पटेल और आयोजक मंडल के लोगों ने देते हुए बताया कि 29 अप्रैल 2023 को मंडी प्रांगण जावद में श्याम भक्त मंडल और समंदर पटेल मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में भव्य दरबार अखंड ज्योत अलौकिक श्रृंगार इत्र एवं पुष्प वर्षा के साथ एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका गीता रबारी व गौरी अग्रवाल और भजन गायक कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के भव्य भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी और बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से भजन संध्या में अधिक से अधिक शिरकत कर धर्म लाभ लेने का अनुरोध भी किया जा रहा है कार्यक्रम स्थल पर भजनों का धर्म लाभ लेने के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों महिला पदाधिकारियों क्षेत्र की आमजनता को किसी भी तरह की कोई परेशानी महसूस ना हो इसके लिए भव्य तैयारियां भी अंतिम चरण में चल रही है कार्यक्रम में भव्य आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी के साथ बड़े पांडाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के बैठने के लिए बेहतरीन व्यवस्था के साथ ही गर्मी के कारण पीने के लिए आरो युक्त ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की गई है पटेल और भक्त मंडल के लोगों ने बताया कि श्याम भजन संध्या को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के पहुंचने की संभावना है इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद जैन भाया बगड़ा सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता प्रशांत मलिक पार्षद प्रतिनिधि गोपाल सुतार पार्षद प्रतिनिधि विकास सेन पार्षद प्रतिनिधि गोपाल धारवाल जनपद सदस्य हरजी गुर्जर बड़ी सरपंच प्रतिनिधि प्रकाशचंद धाकड़ फुसरिया सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल धाकड़ पूर्व पार्षद सत्यनारायण धाकड़ शंकर लाल धाकड़ दौलतपुरा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अपील- वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम: बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।