BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 10:37 am
KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बड़ी संख्या में खेलप्रेमी रहे उपस्थित, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगोली। नगर के सिंगोली क्रिकेट स्टार एवम खेल प्रेमी युवाओं द्वारा दिनांक 24 अप्रैल सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर में तहसीलदार को खेल मैदान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन में बताया कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले के अंतिम छोर पर स्थित सिंगोली में नगर के युवाओं द्वारा वर्षों से शासकीय बालक उमावि के मैदान पर ही क्रिकेट, फुटबॉल आदि कई खेल खेले जा रहे थे परंतु यह विद्यालय अब मुख्यमंत्री की महत्त्वाकांक्षी योजना सीएम राइस में तब्दील किया जा चुका है जिससे विद्यालय के नवीन निर्माण का कार्य आरंभ हों जाने से मैदान पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं एवम नगर में मैदान की कमी महसूस होने लगी है जिसके चलते नगर के खेल प्रेमी युवा अब बिना मैदान के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन केसे करेंगै? नगर में खेल मैदान की कमी के चलते धीरे धीरे खेल नगर से विलुप्त होते जा रहे हैं जहां एक तरफ सरकार खेल भावना के प्रति जागरूकता एवम करोड़ों रुपए खर्च कर रही है तो वही सिंगोली नगर में खेलने के लिए मैदान ही नहीं है जिससे खेलप्रेमी युवा अपने आप को असहज महसूस होते दिख रहे हैं। इसी विषय को लेकर नगर के खेल प्रेमी युवाओं द्वारा नए खेल मैदान की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और निवेदन करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए स्कूली बच्चों को भी खेल के प्रति रुचि रहती है एवम खेल मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी होता है खेल से शरीर स्वस्थ एवम तंदुरस्त रहता है। 

ज्ञापन के दौरान तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, कस्बा पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत, सिंगोली क्रिकेट स्टार के शैलेंद्र शर्मा, रिंकू सेठिया, अर्पित नागोरी, विक्की विश्वास, उत्कर्ष धाकड़, डा  इमरान, कृष्णा लबाना, धीरज टेलर, शुभम परमार, अशोक धाकड़, सुधांशु शर्मा, अभिषेक धाकड़, गोपाल धाकड़, गोविंद धाकड़ आदि कई खेल प्रेमी युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE