BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 11:08 am
NEWS : भक्तों ने कुलदेवी को लगाई धोक, भजनों व शोभायात्रा में आस्था ने लिए हिलोरे, जीण माता का पाटोउत्स्व हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न, पढ़े खबर

Share On:-

पोसालिया। खंडेलवाल समाज के नाटाणी व कायथवाल गोत्रो की कुलदेवी जीण माताजी मंदिर पोसालिया के वार्षिक मेलोउत्सव में उमड़े श्रद्धालुओं ने रात्रि को भजन संध्या सहित मंदिर पर ध्वजारोहण और शोभायात्रा में भाग लेकर माता की पूजा अर्चना, श्रदालुओ ने मंदिर में धोक लगाकर अपनी भाव भक्ति से नाचते झूमते माताजी की पालकी के साथ शोभायात्रा में अपनी आस्था और श्रद्धा का इजहार किया।

आयोजक जीण माता सेवा समिति मंदिर ट्रस्ट पोसालिया के महामंत्री लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि बुधवार को हर्षाेल्लास के साथ मंदिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इस मौके पर संत सानिध्य के रुप में पधारे युवाचार्य संत अभयदास महाराज का ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाबचंद नाटानी समेत सभी उपस्थित जनों ने युवाचार्य का स्वागत सत्कार किया।

इस अवसर पर रात्रि को आयोजित विशाल भजन संध्या में गायक कलाकार राजेश सेन एवं दिनेश माली ने माता रानी की एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर महिलाओं ने गरबा नृत्य भी किया।  मंदिर पर ध्वजारोहन से पूर्व पोसालिया कस्बे में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से माताजी की पालकी के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। 

मेलोत्सव में पधारे युवाचार्य संत अभयदास महाराज तखतगढ़ ने अपने मुखारविंद से आशीर्वचन ओं के साथ प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को मानव जीवन के कल्याण के लिए सदकर्मों को सर्वाेपरि बताया। आयोजन के समापन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट मंडल की बैठक संपन्न हुई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE