BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 4:33 pm
KHABAR : भाविप के तत्वाधान में संचालित दीनदयाल रसोई घर का रीजनल टीम ने किया अवलोकन, अनुपम कार्य की प्रशंसा की, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई घर का अवलोकन करने पधारे रीजनल महासचिव प्रदीप अग्रवाल उज्जैन, संयुक्त महासचिव सुधीर अग्रवाल ग्वालियर, रीजनल सचिव सेवा सुनील सिंहल  नीमच, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुनील लवंगीकर, प्रांतीय शाखा विस्तारक विनय मारू सभी पदाधिकारियों ने अवलोकन किया। 

परिषद परिवार का स्थाई प्रकल्प दीनदयाल रसोई घर चलाने हुए नर सेवा नारायण सेवा करने का कार्य करने के लिए विवेकानंद शाखा के सभी पदाधारीगणों को एवं सदस्यगणों को धन्यवाद दिया एवं सभी अतिथियों ने इस कार्य की प्रशंसा की एवं अपने उद्बोधन में कहां कि मध्यप्रदेश में मात्र नीमच शहर ऐसा है जहां गरीबों को 10 रु मात्र शुल्क में लगातार कोविड-19 काल में भी भोजन कराती आ रही है इसके लिए विवेकानंद शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों को इस पुनीत कार्य नर नारायण की सेवा के लिए कोटि-कोटि साधुवाद दिया धन्यवाद दिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता एवं विवेकानंद जी की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर करी गई। शाखा अध्यक्ष- मनीष विजयवर्गीय,  सचिव- ललित राठी, कोषाध्यक्ष- कन्हैया सिंहल, दीनदयाल रसोई घर के संयोजक- वीरेंद्र जायसवाल, सहसंयोजक- प्रवीन अरोन्दकर, अजीत रागंनेकर एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण द्वारा सभी अतिथियों का तिलक माला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया। 

अतिथि द्वारा परिषद परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक जनकल्याणकारी एवं मानव सेवा जैसे कार्य के लिए सभी सदस्यों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया कई अन्य सेवा कार्यों के विषय पर सभी सदस्यों से परिचर्चा करी प्रांतीय कार्यशाला पर भी विचार विमर्श किया गया। आभार सचिव ललित कुमार राठी ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE