देवास। शहर में ए बी रोड़ पर बने फ्लाय ओवर और चौड़ीकरण के बाद निर्माण हुई ए बी रोड़ सड़क का आज शाम को होगा लोकार्पण, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली करेगे लोकार्पण, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और अन्य अधिकारियो ने व्यवस्थाओ का ज़ायज़ा लिया।
देवास शहर को 2 नयी सौगात आज मिलने जा रही है । शहर में रामनगर चौराहे से बावडिया चौराहे तक बने फ्लाय ओवर और उससे लगी हुई ए बी रोड़ चौड़ीकरण के बाद बनी नयी सड़क का लोकापर्ण आज शुक्रवार शाम को वर्चुअली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेगे। सीएम द्वारा वर्चुअली लोकार्पण को लेकर काफी दिनों से तैयारीया ज़ोरो पर थी, जो कि अब पूरी तैयारिया हो चुकी है।
तैयारियो का ज़ायजा लेने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता गुरुवार रात नये फ्लाय ओवर पहुँचे और अधिकारियो और कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओ का ज़ायज़ा लिया और साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। करीब 85 करोड़ 21 लाख की लागत से बने फ्लाय ओवर और करीब 50 करोड़ 70 लाख की लागत से बने नए रोड़ को देवास शहर के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।
इधर नवनिर्माण फ्लाय ओवर पर पहुँचे कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअली किया जावेगा, इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है, शुक्रवार शाम को सीएम साहब इसका वर्चुअली लोकार्पण करेगे।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने यह भी कहा कि फ्लाय ओवर पूरी तरह से तैयार है और अब लोकार्पण के बाद आम लोगो के आवागमन के लिए यह शुरू भी हो जायेगा।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सिंह चौहान, निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।