नीमच। शासन के निर्देश एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में मंगलवार 9 जून को जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन जिर्ण शीर्ण भवनों को जमीदोज किया गया।
सीएमओ बामनिया ने बताया कि शुक्रवार नो जून को नगर पालिका की टीम द्वारा नीमच सिटी के कालिदास मार्ग (जुना बाजार), पर भटनागर जी के मकान के पास जिर्ण शीर्ण भवन, पुरनगंज में आर्य समाज का जिर्ण शीर्ण भवन तथा ठक्कर बप्पा गंज में जिर्ण शीर्ण भवन को जेसीबी व अन्य संसाधनों के माध्यम से खतरनाक हिस्से को जमीदोज किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने बताया कि नगर पालिका नीमच द्वारा जिर्ण शीर्ण भवनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नीमच शहर में सर्वे करवा कर 12 खतरनाक एवं जिर्ण शीर्ण भवनों को चिन्हित कर भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर संभावित दुर्घटना वाले जिर्ण शीर्ण भवन को गिरवाने हेतु सूचित किया गया था। किन्तु निर्धारित अवधि में भवन स्वामी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर नगर पालिका नीमच द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान नगर पालिका के प्रभारी राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, महावीर जैन, हेमंत सिसोदिया, महेंद्र साहू, अब्दुल हमीद, रवि भंडारी पूरे अमले के साथ मौजूद रहे।