BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 6:56 pm
BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश, बोले- निर्माण कार्यों में सड़क सुरक्षा उपाय अनिवार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले की सभी सहकारी समितियों में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उन्होंने कृषि, सहकारिता एवं विपणन संघ के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बीएस कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने तीनों एसडीएम को उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सोसायटी में खाद की कमी नहीं होनी चाहिए तथा अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि यूरिया एवं एनपीके की नई रैक एक-दो दिन में पहुंचने वाली है तथा डबल लॉक केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।

कलेक्टर चंद्रा ने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के प्रगतिरत कार्य स्थलों पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, बैरियर एवं चेतावनी संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में फायर सेफ्टी को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा बड़े निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच एवं मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। साथ ही जिला अस्पताल के प्रसूति एवं शिशु वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो अतिरिक्त होमगार्ड जवान तैनात करने तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की जानकारी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE