BREAKING NEWS
REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<     कसरावद के ओटा बड़गांव में बिरसा मुंडा के 126वें.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर जून.. <<     शिवपुरी में मध्याह्न भोजन योजना पर.. <<     NEWS : आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने.. <<     KHABAR : होस्टल की छात्राएं पहुँची कलेक्ट्रेट,.. <<     लोन दिलाने का झांसा देकर फंसाया जाल में!.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला को भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 6:11 pm
REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम योगी मानधन योजना शिविर में उमड़ी भीड़, 25 से अधिक पंजीयन, कल भी होगा पंजीयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के लिए नगर पालिका परिषद नीमच एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बंगला नंबर-60 (पुरानी नगर पालिका) में मंगलवार को पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। शिविर के प्रथम दिवस 25 से अधिक हितग्राहियों ने योजना के तहत पंजीयन कर लाभ प्राप्त किया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर बुधवार को भी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा।

श्रम निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे असंगठित श्रमिक, जिनके वेतन से किसी प्रकार का शासकीय अंशदान जमा नहीं होता, वे इस योजना में पंजीयन करा सकते हैं। योजना के तहत हितग्राही को आयु के अनुसार 55 से 200 रुपये प्रतिमाह अंशदान जमा करना होगा, जबकि शासन भी उतनी ही राशि का योगदान करेगा।

उन्होंने बताया कि 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर हितग्राही को 3,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। साथ ही हितग्राही की मृत्यु होने पर नामांकित सदस्य को भी पेंशन का लाभ मिलेगा। दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में 4 लाख रुपये तक की बीमा सहायता का प्रावधान है।

योजना में पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर आवश्यक है। शिविर में कपिल सैनी, प्रवीण आर्य, देवीलाल प्रजापति सहित सीएससी सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE